Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ श्री कृष्ण संस्थान जमशेदपुर ने राजेश शुक्ल को जन सेवी संस्कार सम्मान से संम्मानित किया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    डॉ श्री कृष्ण संस्थान जमशेदपुर ने राजेश शुक्ल को जन सेवी संस्कार सम्मान से संम्मानित किया

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ श्री कृष्ण संस्थान जमशेदपुर ने राजेश शुक्ल को जन सेवी संस्कार सम्मान से संम्मानित किया

    लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146 वी जयंती समारोह भव्य रूप से मना , कई अधिवक्ता और शिक्षकों को भी सराहनीय सेवा प्रमाण पत्र दिया गया।

    डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान ,जमशेदपुर ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146 वी जयंती भव्य रूप से मनाया। इस अवसर पर डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान जमशेदपुर ने झारखंड राज्य बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल को ‘जन सेवी संस्कार सम्मान , से संम्मानित किया । संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस के सिंह और सचिव डॉ राजदेव सिन्हा ने श्री शुक्ल को भव्य समारोह में यह सम्मान दिया। संस्थान ने श्री शुक्ल के विधि व्यवसाय और शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहा है कि श्री शुक्ल ने झारखंड के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने में निर्णायक भूमिका अदा की है वही कोल्हान विश्वविद्यालय और अरका जैन विश्वविद्यालय के उत्थान में श्री शुक्ल ने शानदार और सराहनीय सहयोग दिया है जमशेदपुर कोऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के चेयरमैन के रूप में भी श्री शुक्ल का प्रयास भी सराहनीय रहा है, झारखंड राज्य बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन के रूप में श्री शुक्ल ने झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए शानदार और सराहनीय कार्य किए है जो सदा याद किया जायेंगा।

    इस अवसर पर अधिवक्ता श्री पवन कुमार तिवारी, नीलेश कुमार, सुनिश पांडेय, शिक्षिका श्रीमती मालिनी रमन, श्रीमती कृष्णा पाण्डेय, श्रीमती सरोज, सुश्री पूजकिरण मुंडा, श्रीमती नीतू शाह, और लोक अभियोजक श्री जयप्रकाश को सामाजिक और कानूनी तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। लोक अभियोजक जयप्रकाश जी बाहर रहने के कारण समारोह में भाग नही ले सके।समारोह में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा स्कूल की प्रधानाध्यापक श्रीमती पूनम सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा विस्तार से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार शुक्ल, संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस के सिंह , सचिव डॉ राजदेव सिन्हा, निदेशक डॉ श्यामलाल पाण्डेय ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व की विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किया और पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने मनाई सरदार पटेल की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
    Next Article कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता  राकेश तिवारी को प्रदेश इंटक का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.