Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व बैंक की वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ एस अनुकृति को मिला विशिष्ट नारी-शक्ति सम्मान
    Headlines राष्ट्रीय

    विश्व बैंक की वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ एस अनुकृति को मिला विशिष्ट नारी-शक्ति सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    विश्व बैंक की वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ एस अनुकृति को मिला विशिष्ट नारी-शक्ति सम्मान

    नारनौल :   शांति शिक्षा समिति और सर्वोदय हाई स्कूल, नारनौल द्वारा विश्व बैंक, वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) की वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ एस अनुकृति को ‘विशिष्ट नारी-शक्ति सम्मान’ से नवाजा गया है। दोनों संस्थाओं के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आज हूडा सैक्टर स्थित मनुमुक्त भवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में शाॅल, स्मृति-चिह्न, सम्मान-पत्र और नकद राशि भेंट कर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ अनुकृति को नारी-शक्ति का प्रतीक और प्रेरणा-स्रोत बताते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष दलजीत गौतम ने कहा कि नारनौल की बेटी डॉ अनुकृति ने माता-पिता के साथ अपने देश का नाम भी विश्व में रोशन किया है।

     

     

     

    इनका सम्मान वास्तव में नारी-शक्ति का सम्मान है। इस अवसर पर मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी डॉ रामनिवास ‘मानव’ और ट्रस्टी डॉ कांता भारती के अतिरिक्त शांति शिक्षा समिति के अध्यक्ष दलजीत गौतम, सर्वोदय हाई स्कूल के प्रिंसिपल अमीचंद शर्मा, निदेशक डाॅ मनीषा शर्मा, प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति शर्मा, शिक्षिका सरोज बाला, सचिव सुबोध कांत, सीनियर आॅडिटर अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डिवलेपमेंट इकोनॉमिक्स की विख्यात अर्थशास्त्री डॉ अनुकृति ने देश-विदेश की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा-संस्थाओं में शामिल दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बीए (इकोनॉमिक्स आॅनर्स) और दिल्ली स्कूल आॅफ इकोनॉमिक्स से एमए (इकोनॉमिक्स) तथा कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क (अमेरिका) से एमए (इकोनॉमिक्स), एमफिल् और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त करने के उपरांत एक वर्ष तक सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली में तथा सात वर्षों तक बीसी यूनिवर्सिटी, बोस्टन (अमेरिका) में बतौर प्रोफेसर कार्य किया। आप हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की फेलो रह चुकी हैं और वर्तमान में कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क (अमेरिका) तथा इजा, बोन (जर्मनी) की फेलो हैं।

     

     

     

    यही नहीं, इन्हें अनेक प्रतिष्ठित अवार्ड भी प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें अमेरिका की जीई कैपीटल फंड स्काॅलरशिप, कोलंबिया यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप, विकरी और हैरिस अवार्ड तथा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का यंग रिसर्चर अवार्ड (2013) शामिल हैं। दो दर्जन देशों की यात्रा कर चुकी डॉ अनुकृति विश्व के लगभग पचास विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित सेमीनारों और अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंसों में भी भाग ले चुकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाज को देखभाल और स्नेह के बंधन से बांधती नर्सिंग ऑफिसर
    Next Article कर्नाटक की जीत, मोदी शाह की हार : एलबी सिंह

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.