Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती के अकेले रचनाकार डॉ पाटिल
    खबरीलाल मेहमान का पन्ना

    छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती के अकेले रचनाकार डॉ पाटिल

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूं तो छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना में गीतकारों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में कई गीत और भजनों की रचना कर छत्तीसगढ़ महतारी की महिमा का बखान अपने अपने अंदाज में किया है किंतु आज तक किसी भी गीतकार ने छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की रचना नहीं की थी, इस कमी को पूरा किया है छत्तीसगढ़ महतारी के दुलरवा अउ गुणवान बेटा अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार, संगीतकार, गायक तथा संगीत कंपोजर डॉ कृष्ण कुमार पाटिल ने।

    डॉ कृष्ण कुमार पाटिल वैसे तो संगीत की हर विधा में सिद्धहस्त कलाकार हैं। इनको छत्तीसगढ़ी संगीत कला पर विशिष्ट शोध करने के अतिमहत्वपूर्ण कार्य के लिए मानद उपाधि प्रदान की गई है। डॉ पाटिल ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयोग किया है।छत्तीसगढ़ी गीतों की रचना भारतीय शास्त्रीय संगीत के उपशास्त्रीय रागों पर निबद्ध करते हुए छत्तीसगढ़ी संगीत विधा को उन्होंने नई ऊंचाई प्रदान करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। उनके गीतों में छत्तीसगढ़ की भाषा, माटी की महक, रिश्तों का माधुर्य, संस्कृति की गहरी छाप, विशुद्ध छत्तीसगढ़ी शब्दों का प्रयोग जो लुप्तप्राय हो चुके हैं, का सटीकता से प्रयोग, कर्णप्रिय संगीत, मनमोहक आवाज और माहौल को झूमने के लिए मजबूर करने वाला झरने की निर्मल धारा की तरह झर झर झरती हुई सतत प्रवाहित सुर–धारा डॉ कृष्ण कुमार पाटिल की विशिष्ट पहचान है।

    प्रस्तुत आरती में मांदर की थाप जैसा रिदम है। छत्तीसगढ़ी लोक कला में संगीत की पहचान मोहरी का सुंदरतम प्रयोग है। सुर ताल मन और मस्तिष्क को शांत और आध्यात्मिक वातावरण पैदा करने वाला है। आरती में जिन शब्दों का उपयोग हुआ है उन शब्दों का भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति से मौलिक सम्बन्ध है जैसे फुलकसिया थारी, दीया बारना (एक आध्यात्मिक वाक्यांश जो ज्ञान रूपी प्रकाश को प्रकाशित कर अज्ञानरुपी अंधकार को दूर भगाने का द्योतक है), साजा और सराई पेड़ों का उल्लेख (पुरातन काल में छत्तीसगढ़ साजा सराई के पेड़ों के जंगलों से अटा पड़ा था ये छत्तीसगढ़ की विशिष्ट भौगोलिक पहचान थी ), गोंदा और चिरैया फूल, धान (छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता हैं) एवं कोठी (छत्तीसगढ़ में किसान परिवार अपनी कृषि उपज धान को संगृहीत करके रखने का एक विशिष्ट स्थान बनाता है जो चारो तरफ से दीवारों से घिरा रहता है ऊपर खुला रहता है धान को भंडारित करने के बाद ऊपर पैरा/पुआल की एक परत बिछा देता है और ऊपर में मिट्टी और गोबर की छबाई कर देता है और उस कोठी के जमीन के लेवल में एक छेद होता है जिससे जरूरत के मुताबिक किसान संगृहीत धान में से समय समय पर जरूरत के हिसाब से धान का स्टॉक निकाल कर उपयोग करता रहता हैं) आदि शब्द डॉ कृष्ण कुमार पाटिल की इस रचना को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से गहराई से जोड़ते हैं। इस आरती को आप भी सुने और माहौल का आनंद लेते हुए छत्तीसगढ़ की सुग्घर संस्कृति को आत्मीय जुड़ाव के साथ महसूस करे।

    गनपत चौहान, पतरापाली
    रायगढ़, छत्तीसगढ़

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिता करते हैं सुरक्षा गार्ड की नौकरी, बरेली के बेटे ने पाया जेईई एडवांस्ड में स्थान
    Next Article लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर टकराव नहीं, सार्थक बहस हो

    Related Posts

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    June 21, 2026

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.