चाकुलिया के बीडीओ तथा नगर पंचायत के सचिव से मिले डॉ गोस्वामी, विभिन्न जन समस्याओं के समाधान हेतु किया वार्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी चाकुलिया प्रखंड के बीडीओ आरती मुंडा तथा नगर पंचायत के सचिव चंदन कुमार से उनके कार्यालय में मिले तथा विभिन्न जन समस्याओं के त्वरित निराकरण का आग्रह किया। उन्होंने बीडीओ से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि सभी सूचीबद्ध महिलाओं को दिलवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को इस बार मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है। प्रशासन शीघ्र मंईयां सम्मान योजना की विसंगतियों को दूर करे। डॉ गोस्वामी ने कहा कि 4 महीनों से वृद्धावस्था, विधवा एवं विधवा पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने बीडीओ से शीघ्र ही लम्बित वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन भुगतान करने का आग्रह किया।

चाकुलिया नगर में नियमित ब्लीचिंग का छिड़काव तथा फोगिंग मशीन से मच्छर मारने वाले धुंआ छोड़े जायें : डॉ गोस्वामी
डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया नगर पंचायत के सचिव चंदन कुमार से चाकुलिया के सभी मोहल्लों में नियमित ब्लीचिंग का छिड़काव करने एवं फोगिंग मशीन से मच्छर मारने वाले धुंआ छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में महामारी आने की संभावना रहती है। नियमित साफ- सफाई तथा ब्लीचिंग के छिड़काव से महामारी को रोका जा सकता है।

डॉ गोस्वामी ने कामारीगुड़ा के बड़ा तालाब के भी सफाई करवाने का आग्रह किया । डॉ गोस्वामी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के नेता बीडीओ तथा नगर पंचायत के सचिव से मिले जिनमें प्रमुख रुप से शतदल महतो ,हरिसाधन मल्लिक, चन्द्रमोहन मांडी, उत्तम मुर्मू, तपन बेरा, भरत पात्र,संजय दास, सचिन्द्रनाथ पाल, चंडीचरण मुंडा, महादेव महतो,बनमाली दास, मुरलीमनोहर दास, संदीप चांद, रोहित पति, परिमल दास, असित पाल, सनत गिरि तथा अरुण गिरि शामिल थे।



