बहरागोड़ा का विकास बालेश्वर स्टेशन से लापता, परिजन परेशान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के महुलडांगरी निवासी विकास पिछले तीन दिन से लापता है। वह 27जुलाई को घर से बालेश्वर के लिए निकला था।बालेश्वर स्टेशन पहुंचने के बाद परिजनों से उनकी बातचीत भी हुई थी।उसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है।दरअसल वह गोवा जाने के लिए घर से निकला था।बालेश्वर स्टेशन से वह गोवा गया अथवा नहीं पता नहीं चल पाया है।परिजनों द्वारा बालेश्वर स्टेशन जाकर पता लगाया गया लेकिन विकास की किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान है। परिजनों द्वारा स्थानीय प्रशासन से मदद का आग्रह किया गया है।


