Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिस क्षेत्र में हो देश और राज्य का भला कीजिए ,प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के व्याख्यानमाला में बोले पत्रकार लेखक अनुज सिन्हा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति शिक्षा

    जिस क्षेत्र में हो देश और राज्य का भला कीजिए ,प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के व्याख्यानमाला में बोले पत्रकार लेखक अनुज सिन्हा

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिस क्षेत्र में हो देश और राज्य का भला कीजिए ,प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के व्याख्यानमाला में बोले पत्रकार लेखक अनुज सिन्हा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। प्रेस क्लब का जमशेदपुर के तत्वावधान में होटल दयाल साकची में संपन्न व्याख्यान माला की पहली कड़ी में पत्रकार एवं लेखक अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में जब पुष्पा वन का अंत होगा उसी के साथ पुष्पा टू की शुरुआत होती है। उनके अनुसार पत्रकार और लेखक भले ही एक संस्थान से सेवानिवृत हो जाए परंतु उसके अंदर का लेखक और पत्रकार जीवित एवं जीवंत रहना चाहिए।
    उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन के 40 वर्ष को याद करते हुए कहा कि 31 दिसंबर को दैनिक प्रभात खबर से सेवानिवृत हो रहे हैं, किन्तु इसके साथ ही उनके जीवन के पुष्प टू की शुरुआत हो जाएगी। उनके अनुसार जब तक उनके जीवन में सांसों का अनुलोम विलोम, ब्रेन की याददाश्त, आंखें और हाथ काम करते रहेंगे उनके अंदर का पत्रकार और लेखक नहीं मरेगा।

     

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति और संस्था ने किसी भी क्षेत्र में सराहनीय और अच्छे काम किए हैं उसके संस्मरण का दस्तावेजीकरण होना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियां सच्चाई से रूबरू रहे और लाभान्वित होते रहे। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि देश की आजादी में झारखंड की बड़ी भूमिका रही है परंतु बिहार में दस्तावेजीकरण हुआ और यह क्षेत्र अनदेखा रह गया।
    इस संदर्भ में उन्होंने महात्मा गांधी के झारखंड दौरे, शिबू सोरेन के सूदखोर विरोधी आंदोलन, झारखंड निर्माण आंदोलन में सुदूर गांव के सक्रिय अनाम नायकों के छूटे हुए लोगों को इतिहास के पन्ने के तौर पर सामने लाने का प्रयास किया और इसमें प्रभात खबर की बड़ी भूमिका रही है।
    वहीं उन्होंने जमशेदपुर शहर की तारीफ करते हुए कहा कि इसका कॉस्मोपॉलिटन कल्चर बेजोड़ है। यहां से दूर जाने के बाद हर कोई मिस करता है और मौका मिले तो यहां लौट आता है।

     

    व्याख्यान माला में उन्होंने कहा पत्रकार को विशेष तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तिगत मित्रता को पेशे के आड़े नहीं आने देना चाहिए। उन्होंने व्याख्यानमाला में मौजूद जयप्रकाश जी, बृजभूषण शरण सिंह, कवि कुमार के साथी उदितवाणी के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल जी के साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए कहा कि हम पत्रकार के रूप में एक थे एक है एक रहेंगे।

     

    वहीं बीडीओ नक्सली अपरहण, संजय ओझा की दुर्घटना में मौत आदि कई उदाहरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार के रूप में हमेशा जीवन बचाने का प्रयास कीजिए, यदि किसी के जीवन और क्षेत्र में सार्थक बदलाव कर सकते हैं तो मौका नहीं चूकिए।
    इससे पहले प्रेस क्लब के महासचिव विकास कुमार श्रीवास्तव ने अभिनंदन करते हुए अनुज कुमार सिन्हा का जीवन परिचय दिया. वहीं प्रभात खबर के स्थानीय वरीय संपादक संजय मिश्र ने स्वागत सम्बोधन दिया.
    झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश सारंगी ने झारखंड के प्रति अनुज सिन्हा के विशेष लगाव की चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने दिया.
    व्याख्यानमाला में पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, वाणिज्य कर वकील एसोसिएशन के मुरलीधर केडिया, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ विन्नी सारंगी प्रभा जायसवाल, पूरबी घोष, रविंद्र नाथ चौबे, फ्री लीगल एड कमेटी के प्रेम जी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेएमएम नेता मनोज यादव,

     

     

    देवजीत मुखर्जी, भाजपा नेता निर्भय सिंह, योगेश मल्होत्रा, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, टाटा स्टील भारत के हसन इमाम चीकू भाई, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, संदीप मुरारका, डॉ बीएन पैनाली, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, रोटी बैंक के मनोज मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश अग्रवाल, दिलावर साहू, बीएन शर्मा, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुमित कुमार, अमित कुमार एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    जिस क्षेत्र में हो देश और राज्य का भला कीजिए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चुनाव की घोषणा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का शपथ ग्रहण सह मिलन समारोह संपन्न, कमिटी का भी विस्तार
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,झारखंड प्रांत की ओर से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नगर स्थित “कोशिश संस्था” में विद्यार्थी गोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.