Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » DMK के नेतृत्व में आठ दलों का महागठबंधन
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    DMK के नेतृत्व में आठ दलों का महागठबंधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    rahul

    नई दिल्ली: पिछले लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में 39 में से 37 सीटें जीतने वाली अन्नाद्रमुक (AIADMK) की घेराबंदी के लिए द्रमुक (DMK) के नेतृत्व में आठ दल एकजुट हो रहे हैं. पिछले चुनाव में द्रमुक और कांग्रेस को लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली थी. पर इस बार द्रमुक का दावा है कि उनका गठबंधन अन्नाद्रमुक का सफाया करने में सफल रहेगा और राज्य की ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल करेगा.तमिलनाडु में द्रमुक के साथ कांग्रेस के अलावा तीन वामपंथी दल, मुस्लिम लीग, एमडीएमके और वीसीके चुनाव लड़ने पर सहमत हैं. पीएमके को साथ लेने की बात भी चल रही है. हालांकि अभी सहमति नहीं बन पाई है. वह ज्यादा सीटें मांग रही है लेकिन इतने दलों के बीच उसे ज्यादा सीटें दे पाना संभव नहीं हो पा रहा है.

    द्रमुक के वरिष्ठ नेता तिरुचि शिवा ने ‘हिन्दुस्तान’ को विशेष बातचीत में बताया कि हमारा गठबंधन करीब-करीब तैयार है. सिर्फ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत होनी है. इसके लिए द्रमुक ने दो समितियां बनाई हैं. एक घोषणापत्र बनाने पर कार्य कर रही है, जबकि दूसरी गठबंधन दलों से सीटों को लेकर कांग्रेस व अन्य दलों से बातचीत कर रही है. जल्दी सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा.तमिलनाडु में एकजुट विपक्ष केंद्र एवं राज्य सरकार की विफलताओं को चुनावी मुद्दा बना रहा है. शिवा कहते हैं कि दोनों सरकारों के कामकाज और विफलताओं को लेकर जनता में नाराजगी है. दूसरे, राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप, देश के विभिन्न राज्यों की विविधताओं को खत्म कर पूरे देश में एक नीति लागू करने के प्रयासों, राफेल सौदे में हुए भ्रष्टाचार आदि को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा. वे कहते हैं कि यदि राज्य में भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच समझौता होता भी है तो जमीनी स्तर पर इसका कोई फायदा उसे नहीं होगा. शिवा के अनुसार हाल में एक उपचुनाव में भाजपा को जितने वोट मिले उससे ज्यादा वोट नोटा में पड़े थे. इसलिए भाजपा का वहां कोई भविष्य नहीं हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज ‘कुंभ’ में माघी पूर्णिमा का स्नान शुरू,उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    Next Article नागेश्वर राव को अंतरिम चीफ पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका SC से खारिज

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 21, 2026

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित।

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.