राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से रविवार को मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, मनोज महतो और जोबा रानी बास्के ने मजदूरों को निबंधन प्रक्रिया और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही नशा पान, मानव तस्करी, बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, बालश्रम व बाल विवाह जैसे कानूनों पर भी लोगों को जागरूक किया गया।
डालसा सचिव के निर्देश पर जिले के विभिन्न लीगल एड क्लिनिकों में भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी कानूनी समस्या के निःशुल्क समाधान के लिए डालसा कार्यालय से संपर्क करें।

