दिव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद संवादाता
नारायण रेकी सत्संग परिवार, टाटानगर द्वारा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम हंसराज स्कूल, बिस्टुपुर में दिव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम “कुबेर का खजाना” आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विश्व विख्यात लाइफ ट्रांसफॉर्मेशनल स्पीकर एवं “नारी रत्न” सम्मान से सम्मानित श्रीमती राजेश्वरी जी मोदी (राज दीदी) हैं। राज दीदी नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका हैं। उनके प्रेरणादायक विचार प्रतिभागियों को सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक जीवन की दिशा प्रदान करेंगे।
इस कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष, दोनों सादर आमंत्रित हैं। 11 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम में प्रवेश हेतु पास अनिवार्य है। पास प्राप्त करने एवं अधिक जानकारी के लिए 9470358802 एवं 9905713870 पर संपर्क किया जा सकता है। सत्र के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
नारायण रेकी सत्संग परिवार एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है, जिसका उद्देश्य “In Giving We Believe” के भाव को जन-जन तक पहुँचाना है। संस्था का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति को तन, मन, धन एवं संबंधों के स्तर पर स्वस्थ, सुखी और समृद्ध बनाना है।
सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अनुरोध है कि वे इस दिव्य कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर इसका लाभ प्राप्त करें।

