Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जमशेदपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा/ निर्माण की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जमशेदपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा/ निर्माण की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जमशेदपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा/ निर्माण की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में आज अंचल कार्यालय, जमशेदपुर का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक समेत अलग-अलग विभागों को भूमि हस्तांतरण, सरकारी भूमि का अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, नामांतरण, टाटा लीज अतिक्रमण अभिलेख एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की साथ ही सभी दस्तावेजों को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया । अंचल के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में म्यूटेशन के लंबित मामलों की जानकारी ली साथ ही शीघ्र मामलों का निष्पादन करने को। साथ ही यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया कि आम लोगों को बेवजह कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े।

    *सरकारी जमीन के अतिक्रमण पर सरकारी कर्मियों की जवाबदेही तय होगी*

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों/कर्मियों को सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री, अवैध कब्जा एवं अवैध निर्माण पर पैनी नजर रखने को कहा । राज्य या केन्द्र सरकार की जमीन की खरीद-बिक्री पर त्वरित एक्शन लेने के निर्देश दिये। उन्होने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में सरकारी जमीन पर कब्जा या अवैध निर्माण होता हो तो संबंधित पोषक क्षेत्र के सरकारी कर्मी की जबावदेही तय करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा की स्थिति में स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी को नोटिस करें, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सर्वे करें तथा जेपीएलई चलायें ।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा पदाधिकारियों/कर्मियों के बायोमीट्रिक उपस्थिति की भी जांच की। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना सभी अनुपस्थित माने जाएंगे, समय पर कार्यालय आएं और अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होने अंचल कार्यालय में निष्पादित किये जाने वाले सभी कार्यों की जांच की । उन्होंने अंचल अधिकारी को कार्यालय के आधारभूत संरचना को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया तथा अंचल के सभी कर्मियों को दक्षता-पूर्वक और पूरी पारदर्शिता के साथ जन कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, अंचल अधिकारी जमशेदपुर सदर श्री मनोज कुमार उपस्थित थे ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्यायें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा/ निर्माण की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश : सीहोर में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल
    Next Article टाटा स्टील यूआईएसएल ने टिनप्लेट और साकची में दो नए 33/6.6 kV पावर सबस्टेशन का उद्घाटन किया, जमशेदपुर में विद्युत अधोसंरचना को किया सशक्त

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.