Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल ने नगरीय निकाय एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था निर्बाध और सुचारू बनी रहे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल ने नगरीय निकाय एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था निर्बाध और सुचारू बनी रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने नगरीय निकाय एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था निर्बाध और सुचारू बनी रहे

    पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं टोल फ्री नंबर जारी करने का निर्देश

    शहर समेत सुदूर इलाकों में पेयजल की समस्या नहीं हो इसे लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं । नगरीय निकाय एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होने स्पष्ट कहा कि सभी नगर निकाय एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के दोनों प्रमंडल टोल फ्री नंबर जारी करें जिसपर आमजन पेयजल संबंधी समस्याओं को दर्ज करा सकेंगे । अत्यधिक गर्मी को देखते हुए यह सुनिश्चित करें पेयजल व्यवस्था निर्बाध और सुचारू बनी रहे। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण हो ।

     

     

    जिला स्तर पर होगी शिकायतों के निराकरण की मॉनिटरिंग, खराब पड़े चापाकल तत्काल दुरूस्त कराने के निर्देश

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं की समीक्षा के क्रम में कहा कि रूट चार्ट के साथ वाहन नं. और ड्राइवर का फोन नंबर की सूची उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध करायें । कितने टैंकर से पेयजलापूर्ति की जा रही, कितने घरों को पानी पहुंचाया जा रहा इसकी भी विस्तृत समीक्षा की गई । उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो । दूषित पेयजल का सप्लाई किसी भी हाल में नहीं हो। नलकूप/ बोरिंग/ मोटर्स की मरम्मत की समुचित व्यवस्था रखी जाए ।

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने ग्रामीण एवं निकाय क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपम्प को तत्काल दुरूस्त कराने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि पेयजल संबंधी शिकायतों का प्रतिदिन समीक्षा किया जाए। जिला और ब्लॉक स्तर पर पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए रजिस्टर रखा जाए । इन रजिस्टरों में दर्ज एवं निराकृत की गई शिकायतों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए । उन्होने कहा कि जल स्रोत किसी भी कारण से अवरूद्ध नहीं होने चाहिए । यदि कहीं ऐसा है तो टीम वर्क से कार्य करते हुए तत्काल दुरूस्त कराया जाए ।

     

     

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री रंजीत लोहरा, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी, कार्यपालक अभियंता पेजयल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर/ आदित्यपुर, जेएनएसी एवं जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रजिस्टर्ड इम्पलाइ सन से निर्दलीय लोक सभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु जी मिले और निबंधितो ने अपने नियोजन से संबंधित बाते और तथ्य रखे
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    September 5, 2026

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    September 5, 2026

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान

    गाय चोरी के आरोप को लेकर जुगसलाई में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    तीन साल के आर्यन का अपहरण, छह घंटे में खड़गपुर से सकुशल बरामद

    गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    गोपबंधु विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग मनाया शिक्षक दिवस

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 2200 छात्राओं को मिलेगी उपाधि

    एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में दिखी गोह, लोगों में कौतूहल

    फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की मांग : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार आज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.