Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त ने कोविड सह टीबी सघन प्रचार एवं उन्मूलन हेतु 100 दिन 100 जिले अभियान का किया शुभारंभ, समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News झारखंड

    जिला उपायुक्त ने कोविड सह टीबी सघन प्रचार एवं उन्मूलन हेतु 100 दिन 100 जिले अभियान का किया शुभारंभ, समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त ने कोविड सह टीबी सघन प्रचार एवं उन्मूलन हेतु 100 दिन 100 जिले अभियान का किया शुभारंभ, समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    *अगले 100 दिन तक जिले में चलाया जाएगा सघन टीबी मरीज खोज अभियान, गांव व कस्बों में जाकर जागरूकता लाने के साथ-साथ संभावित मरीजों से जांच के लिए लिया जाएगा बलगम का सैंपल*

    *कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु जिलेवासियों से कोविड टीका लेने की भी की जाएगी अपील*
    *———————————*

    जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर से कोविड सह टीबी सघन प्रचार एवं टीबी उन्मूलन 2025 अंतर्गत ACF 100 दिन 100 जिला अभियान हेतु 7 वाहन एवं 3 बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ जनजातीय मामलों के मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के देखरेख में देश के आदिवासी बाहुल्य जनजातीय क्षेत्रो में स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ाने के लिए ‘अनमाया’ कार्यक्रम अंतर्गत ‘आश्वासन’ जो कोविड और टीबी के संक्रमण की कड़ी तोड़ने हेतु जागरूकता कार्यक्रम है इसका जिले में विधिवत शुभारंभ आज जिला उपायुक्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने कहा कि टीबी उन्मूलन 2025 के उदेश्यों की प्राप्ति हेतु एवं वर्तमान में कोविड-19 के वैक्सीनेशन में प्रथम व द्वितीय डोज लेने के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, टीबी विभाग, पंचायती राज्य विभाग, आजीविका समूह एवं कार्यकारी संस्था पिरामल स्वास्थ्य द्वारा इस बहुहितधारक पहल में एकजुट होकर आमजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास है । साथ ही जनजातीय क्षेत्र के लोगो में आमतौर पर पाई जाने वाली बीमारी टी बी. से होने वाली मौत एवं इससे होने वाले दुष्प्रभाव जो व्यक्ति के कार्यशक्ति से लेकर पारिवार की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है इस संबंध में जागरूकता लाई जाएगी। शुरुआती दौर में अगले 100 दिन इसे सघन कार्यक्रम के रूप में चलाया जायेगा जिसमें कार्यरत कर्मी कम्यूनिटी मोबिलाइजर एवं पारा मेडिकल स्टाफ, सहियाओं एवं अन्य विभागों के सहयोग से एक सूक्ष्म कार्ययोजना के आधार पर जिले के सभी गांव, कस्बों, मुहल्लो में घर-घर जाकर टीबी लक्षण वाले संभावित मरीजो की पहचान, उनका बलगम( खखार ) का सैंपल लेंगे एवं इसे उस क्षेत्र के नजदीकी सरकारी टीबी जाँच केंद्रो पर पहुंचाने का कार्य करेंगे। जांच के पश्चात टीबी संक्रमित मरीजो को टीबी की मुफ्त दवा एवं क्षय योजना के लाभ से जोड़ने का कार्य करेंगे ताकि टीबी मुक्त भारत जो टीबी उन्मूलन 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति में जिले द्वारा एक अहम सहयोग दिया जा सके ।

    इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के क्षेत्रीय प्रबंधक झारखण्ड व ओडिशा श्री देबाशीष सिन्हा, पिरामल स्वस्थ्य के जिला कर्मी रुपेश कुमार, नन्दलाल एवं शशिभूषण तथा अन्य उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वित्त विभाग द्वारा हमर अपन बजट के सन्दर्भ में आयोजित बजट गोष्ठी 2022-23 में शामिल हुए
    Next Article सिख कौम ने सदा देश के लिए बलिदान दिया : रघुवर

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.