Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पूजा पंडाल, चौक-चौराहों का निरीक्षण कर दुर्गा पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, कार्यपालक पदाधिकारी जु.न.प रहे मौजूद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पूजा पंडाल, चौक-चौराहों का निरीक्षण कर दुर्गा पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, कार्यपालक पदाधिकारी जु.न.प रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 27, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पूजा पंडाल, चौक-चौराहों का निरीक्षण कर दुर्गा पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, कार्यपालक पदाधिकारी जु.न.प रहे मौजूद

    पंडालों में सीसीटीवी अधिष्ठापन, विसर्जन रूट चार्ट व पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा, अवैध होर्डिंग तथा सड़कों से अतिक्रमण हटाने, खुले नालों पर स्लैब डालने तथा सुदृढ़ साफ-सफाई को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    गौशाला दुर्गाबाड़ी में माथा टेक जिलेवासियों के सुख समृद्धि की कामना की, कहा- जिलेवासी आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से त्यौहार मनायें, विधि व्यवस्था के संधारण में भी सहयोग अपेक्षित… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    दुर्गापूजा के दौरान किए जाने वाले प्रशासनिक इंतजामों तथा पूजा समितियों द्वारा पंडाल में की जाने वाली व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पूजा पंडाल व चौक-चौराहों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होने पूजा पंडालों में सीसीटीवी अधिष्ठापन, विद्युत एवं पार्किंग की व्यवस्था तथा विसर्जन रूट चार्ट में सड़कों की स्थिति की समीक्षा मौके पर मौजूद एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी श्री जे.पी यादव के साथ की । जिन रास्तों से जुलूस जाएंगे वे कहीं पर संकीर्ण हैं क्या, सड़कों पर अतिक्रमण है या नाले खुले हैं, रास्ते में निर्माण सामग्री तो नहीं पड़े हैं, झूलते बिजली के तार इन सभी की समीक्षा जिला उपायुक्त द्वारा की गई । निरीक्षण के दौरान वीर कुंअर सिंह चौक में लगे अवैध होर्डिंग को हटाने का निर्देश देते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि विसर्जन के दौरान बेतरतीब लगे ये होर्डिंग समस्या न बनें इसलिए इन्हें पहले से हटाकर रखें। मौके पर उन्होने एयर क्लालिटी मॉनिटर सिस्टम कार्य करता है या नहीं इसकी भी जानकारी ली । जिला उपायुक्त ने सुझाव दिया कि सोलर पैनल से एयर क्लालिटी मॉनिटर सिस्टम को जोड़ें ताकि बिजली नहीं रहने पर भी यह मशीन क्रियाशील रहे। स्टेशन रोड काली मंदिर के पास बने पूजा पंडाल का निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त ने साफ-सफाई तथा पार्किंग व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारी एवं पूजा समिति सदस्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए । उन्होने कहा कि जितने भी खुले नाले हैं सभी पर स्लैब रखें इससे सड़क किनारे पार्किंग के लिए भी अतिरिक्त स्थान मिल सकेगा ।

    निरीक्षण के क्रम में गौशाला स्थित दुर्गाबाड़ी में जिला उपायुक्त ने माथा टेक कर जिलेवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास के वातावरण में त्यौहार मनायें । कोरोना काल के कारण 2 साल बाद वृहद स्तर पर पूजा का आयोजन किया जा रहा है, पूजा पंडालों में लोगों की भीड़ ज्यादा होगी। प्रशासन की ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे लेकिन निजी तौर पर भी लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है तथा जिला प्रशासन द्वारा भी जनसाधारण से विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग अपेक्षित है।

    *▪️जिला उपायुक्त ने नवनिर्मित नगर नरिषद कार्यालय का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच की*

    जुगसलाई नगर परिषद के नवनिर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण कर जिला उपायुक्त ने निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच की, वहीं छोटी-मोटी कमियां जो फिनिशिंग कार्य को लेकर दिखी उसे मौके पर ही मौजूद संवेदक को हैंडओवर करने से पहले दुरूस्त करने के निर्देश दिए। नगर परिषद के कार्यालय भवन चार तल्ले का है जिसमें पहले दोनों तल पर कार्यालय रहेंगे, तीसरे तल पर कुल 21 दुकानों का मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स व चौथे तल पर भी ओपन स्पेस हॉल का निर्माण किया गया है । जिला उपायुक्त द्वारा चारों तल के फिनिशिंग कार्य, दरवाजे व खिड़की की गुणवत्ता, लिफ्ट सीढ़ी आदि की जांच की गई।

    निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त ने नवनिर्मित जुगसलाई पार्क के निर्माण कार्य के प्रगति का भी जायजा लिया। मौके पर उन्होने पार्किंग व्यवस्था, बच्चों के खेलने की जगह, वॉक करने के स्थान आदि की जानकारी ली तथा निर्धारित समयावधि 15 अक्टूबर तक संवेदक को निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण को स्वच्छ रखने को जागरूकता की आवश्यकता, स्वच्छता व साफ सफाई की शुरुआत अपने घरों से करें:उपायुक्त
    Next Article जमशेदपुर के साकची थाना पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार किया है

    Related Posts

    तिरुपति की तर्ज पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में 57वां ब्रह्मोत्सवम 24 जून से

    May 31, 2026

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    May 31, 2026

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तिरुपति की तर्ज पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में 57वां ब्रह्मोत्सवम 24 जून से

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील, बन्ना गुप्ता व सुधीर पप्पू ने की सेवा

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.