जिला परिषद् डॉ परितोष ने कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। गोविंदपुर के शेषनगर, बालाजी नगर, में डेंगू के मरीज पाए जाने की सूचना पर जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा क्षेत्र में घर घर जा कर एंटी लार्वा का छिड़काऊ करवा कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ परितोष ने कहा कि इस जोन में प्रत्येक वर्ष डेंगू के मरीज पाए जाते है,लोगों में जागरूकता का अभाव है साथ साथ मलेरिया विभाग ये जानता है कि ये जोन हमेशा से प्रभावित रहता है फिर भी डेंगू फैलने के बाद सिर्फ खानापूर्ति की जाती है । उन्होंने कहा की मलेरिया विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय से बाहर नहीं निकलते। इस अवसर पर संजयसिंह,निकेश सिंह,दिनेश सिंह,प्रशांत चौधरी,महेंद्र कुमार,महेंद्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा ।



