Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का मनाया 79 वां जन्मदिवस
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का मनाया 79 वां जन्मदिवस

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का मनाया 79 वा जन्मदिवस
    जामताड़ा, संवाददाता : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के आवासीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जन्म दिवस मनाई गईI इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए सराहना की! मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि आज जिस सूचना प्रौद्योगिकी की और डिजिटल क्रांति की बात को लेकर भाजपा के नेता अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं, असल में यह सूचना क्रांति स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है! स्व गांधी ने अपने कार्यकाल में ही भारत में सूचना क्रांति की नींव रखी थी! डिजिटल भारत का जो सपना आज भाजपाई दिखा रहे हैं देश को उसका पूरा श्रेय राजीव गांधी को जाता है I उन्होंने कहा कि आज अगर राजीव गांधी जीवित होते तो इस देश में सूचना क्रांति की जो तस्वीर होती वह जापान और अमेरिका से किसी भी हाल में कम नहीं होती I उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस पर हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता यह प्रण लेते हैं कि आने वाले समय में इस देश को राजीव गांधी के सपनों का देश बनाना है I उन्होंने देश के लिए और देश के विकास के लिए जो सपना देखा था उसे साकार करना है I आने वाले लोकसभा चुनाव में इसकी पहल की जाएगी और निरंतर यह प्रक्रिया अग्रसर होता रहेगा I इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और स्व राजीव गांधी के कार्यकलापों की सराहना की तथा भविष्य के भारत को लेकर राजीव गांधी के विचारों को प्रकट किया I इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी विजय दुबे, करली चरण सर्खेल, अजीत दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, इरशादुल हक अर्शी, नंदकिशोर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, मधुसूदन चंद्रा, विमल भैया, मुबारक अंसारी, मुस्तफा अंसारी, ताकेश सिंह सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थेI

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाई जाय: राजेश शुक्ल
    Next Article 15 फ़ीट गणेश पूजा पंडाल टेल्को का हुआ भूमिपूजन

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.