Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी रवि आनंद ने की।

    बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल जामताड़ा में अल्ट्रासाउंड मशीन के अधिष्ठापन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके अलावा कोर्ट मोड़ जामताड़ा स्थित लाइफ लाइन पॉलिटेक्निक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापना के लिए दिए गए आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद समिति द्वारा दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच कराना कानूनन अपराध है और इस पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि जिले के किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र की इस तरह की गतिविधि में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करने तथा निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया।

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ अवधेश्वरी प्रसाद नारायण देव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निलेश कुमार सहित अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
    Next Article मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.