
विकलांग प्रदीप बाग्दी को नहीं मिल रहा है पेंशन का लाभ।।
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के पालाजोरी पंचायत अंतर्गत पालाजोरी गांव के प्रदीप बाग्दी,पिता द्विज बाग्दी उम्र 23 साल जिनका तिन साल से पेंशन बंद है,नया पेंशन के लिए आपके अधिकार आपके सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मे आवेदन दिया गया था,लेकिन अभी तक अनलाईन नही हुआ है।एवं उनको रहने के लिए कोई घर तक नहीं है।
भाजपा कुण्डहित मंडल अध्यक्ष सजल दास उनके आवास पर पहुंचे एवं उनके पेंशन जल्द से जल्द करने के लिए कुण्डहित प्रखंड विकास पदाधिकारी से उनके पेंशन स्विकृति करने की अपील की।मौके पर भाजयुमो मंडल महामंत्री केशव चक्रवर्ती उपस्थित थे।

