Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनकर की मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने विधायकों से की मुलाकात
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर राजनीति साहित्य

    दिनकर की मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने विधायकों से की मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    दिनकर की मूर्ति स्थापना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित सिमरिया, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि है और लंबे समय से यहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठती रही है। इसी क्रम में दिनकर की मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर गुरुवार को सिमरिया के बुद्धिजीवियों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा लगवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    दिनकर की मूर्ति स्थापना को लेकर जनप्रतिनिधियों का आश्वासन

    बीहट । सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर गुरुवार को सिमरिया के बुद्धिजीवियों ने विधान पार्षद सर्वेश कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता एवं मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह से भेंट की। राष्ट्रकवि दिनकर मूर्ति स्थापना संघर्ष समिति के सहसंयोजक कृष्ण मुरारी ने बताया कि छह सदस्य प्रतिनिधिमंडल जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर दिनकर की मूर्ति स्थापित करने की मांग की।

    विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि दिनकर की जन्मभूमि को साहित्यिक तीर्थ भूमि बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। अनेक विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। वही मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि हम आपकी मांग का समर्थन करते हैं। सरकार तक इन बातों को पहुंचाने का प्रयास करूंगा। पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि दिनकर की जन्मभूमि पर दिनकर की मूर्ति ही स्थापित होगी। सरकार इसे अपने एजेंडे में ले चुकी है। हम सब इस ओर प्रयासरत हैं।

    दिनकर की मूर्ति स्थापना

    प्रतिनिधिमंडल में विश्वम्भर सिंह, कैलाश सिंह, गुलशन कुमार, पंकज कुमार एवं मीडिया प्रभारी संजीव फिरोज शामिल थे। मीडिया प्रभारी ने कहा कि जब तक दिनकर की मूर्ति नहीं लगेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हम प्रशासन एवं सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

    सिमरिया का साहित्यिक महत्व और भविष्य की योजनाएं

    सिमरिया न केवल दिनकर की जन्मस्थली है, बल्कि यह हिंदी साहित्य का एक प्रमुख तीर्थस्थल भी है। यहां हर वर्ष दिनकर जयंती पर भव्य आयोजन होते हैं, जिसमें देश भर के साहित्यकार जुटते हैं। सिक्स लेन गोलंबर पर प्रतिमा स्थापित होने से इस स्थान की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और नई पीढ़ी को दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित होने का अवसर मिलेगा। रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को प्रेरित करती हैं।

    सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद संघर्ष समिति के सदस्यों में उत्साह है, लेकिन वे तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं जब तक मूर्ति स्थापना का कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो जाता। आने वाले दिनों में इस मांग को लेकर और भी व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाए जाने की योजना है।

    दिनकर बेगूसराय मूर्ति स्थापना सिमरिया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगाजे-बाजे के साथ निकली कलश विसर्जन शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का समापन
    Next Article मोटरसाइकिल चोरी और बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    September 11, 2026

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    September 11, 2026

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    SIR-2026: डीसी ने दावा-आपत्ति सुनवाई व होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा

    टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर हादसे में 26 वर्षीय ठेका कर्मी की मौत, जांच शुरू

    501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शनि देव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

    झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

    दलमा में सवाल सिर्फ रिजॉर्ट का नहीं, जवाबदेही का भी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.