Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशभक्ति का प्रदर्शन: दिनेश कुमार ने पूर्वी विधानसभा में 9 स्थानों पर फहराया तिरंगा, दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    देशभक्ति का प्रदर्शन: दिनेश कुमार ने पूर्वी विधानसभा में 9 स्थानों पर फहराया तिरंगा, दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देशभक्ति का प्रदर्शन: दिनेश कुमार ने पूर्वी विधानसभा में 9 स्थानों पर फहराया तिरंगा, दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति का प्रदर्शन किया और 9 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने तिरंगे को सलामी दी और देश के लिए एकजुटता का संदेश दिया। दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा देश स्वतंत्रता के 78वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमें अपने देश के लिए गर्व होना चाहिए और हमें उसकी एकता और अखंडता की रक्षा करनी चाहिए।”

     

    *कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति यौन हिंसा पर चिंता*

    दिनेश कुमार ने कोलकाता सहित कई जगहों पर महिलाओं के संग कार्यस्थल पर घटित यौन हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर किया और कहा कि ऐसे वारदात एक देश को कमज़ोर और शर्मसार करते है। नागरिकों की सुरक्षा राज्य का प्रथम दायित्व है। महिलाओं के प्रति यौन हिंसक अपराधों को लेकर उच्च सदन को कठोरतम कानून तैयार करनी चाहिए यह समय की माँग है। वहीं राज्य सरकारें भी अपनी संवैधानिक जवाबदेही से पीछे नहीं भाग सकती है।

    *दिनेश कुमार ने निम्नलिखित स्थानों पर ध्वजारोहण किया:*

    – बिरसा नगर जोन नंबर 5 स्थित मदर टेरेसा रोड
    – गोलमुरी जॉगर्स पार्क, भाजपा गोलमुरी मंडल
    – केबुल बस्ती स्थित सीपी समिति मध्य विद्यालय
    – बजरंग नगर में शहीद वीर भगत सिंह बॉयज़ क्लब
    – टुइलाडुंगरी में छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार
    – टिनप्लेट रघुवर मार्केट
    – टेल्को लिटिल फ्लॉवर स्कूल के निकट, शिव गंगा बॉयज क्लब
    – गोलमुरी में शौर्य संस्था के कार्यालय
    – यूबीसी ग्राउंड के निकट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

    उक्त कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों और आयोजन समिति से जुड़े लोगों की सहभागिता रही। दिनेश कुमार के संबोधन को लोगों ने सराहा और कहा कि यह देशभक्ति का सच्चा प्रदर्शन है।

    दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देशभक्ति का प्रदर्शन: दिनेश कुमार ने पूर्वी विधानसभा में 9 स्थानों पर फहराया तिरंगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास सिंह ने पश्चिम विधानसभा के आठ स्थानों में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को दिया सलामी
    Next Article स्वतंत्रता दिवस 140 करोड़ भारतीयों के लिए उमंग, उत्साह, गर्व एवं सम्मान का महापर्व हैं :काले

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.