Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बग़ैर तैयारियों के 18+ वैक्सिनेशन शुरू करने पर बिफरी भाजपा, जिला प्रशासन पर शहरी जमशेदपुर की उपेक्षा का आरोप
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    बग़ैर तैयारियों के 18+ वैक्सिनेशन शुरू करने पर बिफरी भाजपा, जिला प्रशासन पर शहरी जमशेदपुर की उपेक्षा का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बग़ैर तैयारियों के 18+ वैक्सिनेशन शुरू करने पर बिफरी भाजपा, जिला प्रशासन पर शहरी जमशेदपुर की उपेक्षा का आरोप

    झारखंड सरकार की घोषणा के अनुसार शुक्रवार से राज्यभर में 18+ आयु के लोगों के लिए कोरोनरोधी टीकाकरण की शुरुआत हो गई। जमशेदपुर में भी निर्धारित 13 केंद्रों पर वैक्सिनेशन की शुरुआत हुई। इसपर जमशेदपुर जिला प्रशासन पर अधूरी तैयारियां और बगैर ग्राउंडवर्क के काम करने का आरोप मढ़ते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने विरोध व्यक्त किया है। कहा कि 18+ टीकाकरण में शहरी जमशेदपुर और विशेषकर पूर्वी विधानसभा की उपेक्षा की गई है। स्थानीय विधायक सरयू राय पर भी इस संवेदनशील विषय पर उचित पक्ष ना रखने का आरोप पूर्व जिलाध्यक्ष ने लगाया। कहा कि विधायक सरयू राय की निष्क्रियता का प्रतिफल रहा कि पूर्वी विधानसभा में 1 भी वैक्सिनेशन केंद्र निर्धारित नहीं किया गया। इधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधानसभा जमशेदपुर पश्चिम में महज़ कुछ ही दूरी पर 2 वैक्सिनेशन केंद्र संचालित करने को भी भाजपा ने विभेदपूर्ण बताया। कहा कि कोरोना के संकटकाल में भी स्वास्थ्य मंत्री को वोट बैंक की चिंता हो रही है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बगैर होमवर्क किये जिला प्रशासन ने निचले अधिकारियों से प्राप्त फ़ीडबैक के आधार पर वैक्सिनेशन केंद्र निर्धारित कर दिया जिससे लोगों को कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। शहरी जमशेदपुर से 40 से 90 किलोमीटर दूर के टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सिनेशन के लिए लोग सफ़र कर रहे हैं। इतनी दूरी से लोगों को अनावश्यक परेशानी में धकेला गया है। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने माँग किया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र की भाँति ही जमशेदपुर पूर्वी सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी 2 से 3 टीकाकरण केंद्र संचालित किये जायें। दिनेश कुमार ने सुझाव दिया कि टेल्को स्थित चिन्मया विद्यालय को टीकाकरण केंद्र के रूप में विकसित करने से जमशेदपुर पूर्वी और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीकाकरण पर भाजपा राजनीति बंद करें :राकेश तिवारी
    Next Article कुलवंत सिंह बंटी ने उपायुक्त के सवाल जवाब पर के निराकरण पर जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    June 29, 2026

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.