“जान-बूझ” कर गए खाटू श्याम? क्या धर्म यात्रा ने बदला जुगसलाई चुनाव का गणित!
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जुगसलाई नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है। अध्यक्ष पद पर हिदायत खान की बेगम की जीत और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह की हार के पीछे अब नए-नए कारण तलाशे जा रहे हैं।
फागुन माह में आयोजित प्रसिद्ध खाटू श्याम लक्की मेले के दौरान मारवाड़ी एवं हिंदू समाज के सैकड़ों श्रद्धालु सपरिवार खाटू धाम में मौजूद थे। संयोग से मतदान की तिथि भी इसी समय पड़ी, जिससे बड़ी संख्या में मतदाता मतदान नहीं कर सके। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या “जान-बूझकर” यात्रा का समय ऐसा रखा गया, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हों?
हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि अनुपस्थित मतदाताओं का सीधा लाभ विजयी प्रत्याशी को मिला। चुनाव परिणाम के बाद आस्था और राजनीति के इस मेल ने जुगसलाई में नई बहस को जन्म दे दिया है।

