Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद : 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव लहू लुहान अवस्था में बरामद ,मौत की गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस
    Breaking News अपराध झारखंड

    धनबाद : 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव लहू लुहान अवस्था में बरामद ,मौत की गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    धनबाद के गोविंदपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का शव एनएच-19 के किनारे लहू लुहान अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और डीएसपी अमर कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर धनबाद एसएनएमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

     

     

    फिलहाल पुलिस ने उक्त कोचिंग संचालक अनिल रजक एवं एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। इसके अलावा जब पुलिस को यह पता चला कि बच्ची आवासीय विद्यालयों के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी तब पुलिस रतनपुर स्थित हंड्रेड सुपर नामक कोचिंग संस्थान पहुंची। जहां संचालक एवं वहां पढ़ने वाले अन्य बच्चों से पूछताछ की और बच्ची के मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की।

     

     

    कोचिंग संचालक रविन्द्र रजक के पिता ने बताया कि 65-70 बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थें। ढाई साल से कोचिंग का संचालन हो रहा था। बच्ची की मौत के बारे में उन्होंने किसी तरह की जानकारी से इनकार कर दिया।

     

     

    डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि बच्ची रांची की रहने वाली थी वह यहाँ एक कोचिंग संस्थान में रहकर प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बच्ची के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है संचालक एवं अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडियन ऑयल बरौनी रिफाइनरी बेगूसराय द्वारा आयोजित,स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर फैक्ट आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा नाटक “स्वच्छता ही कर्म ” का कई स्थानों पर हुआ मंचन ।
    Next Article जमशेदपुर के शहरी चकाचौंध के बीच दम तोड़ती जिंदगियां , पिछले 6 महीने में 164 सड़क दुर्घटनाओं में 99 मौत ,ट्रैफिक सिस्टम पर उठे सवाल

    Related Posts

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.