Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जोशीमठ में मंदिर ढहने के बाद एक्शन में धामी सरकार, शिफ्ट किए जाएंगे 600 परिवार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरीलाल खबरें राज्य से धर्म

    जोशीमठ में मंदिर ढहने के बाद एक्शन में धामी सरकार, शिफ्ट किए जाएंगे 600 परिवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. जोशीमठ में एक मंदिर ढहने के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार एक्शन में आ गई है और जल्द ही 600 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ शहर के लगभग 600 परिवारों से तुरंत उन घरों को खाली कराने का आदेश दिया है, जिनमें बड़ी दरारें आ गई हैं और जो डूब के खतरे में हैं.

     

     

     

    सीएम धामी ने एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ शहर के हालात की समीक्षा करने के बाद मीडिया से कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है. अधिकारियों को जोशीमठ में जर्जर हो चुके घरों में रहने वाले लगभग 600 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए कहा गया है. पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ में स्थिति से निपटने के लिए कम और लंबे समय की योजनाओं पर भी काम चल रहा है.

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जोशीमठ भी जाने वाले हैं, जहां वो प्रभावित लोगों से मिलेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. धामी ने कहा कि गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार और सचिव (आपदा प्रबंधन) रंजीत कुमार सिन्हा विशेषज्ञों की एक टीम के साथ हालात पर लगातार नजर रखने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए हैं. धामी ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित इलाके से लोगों का पुनवाज़्स तेजी से किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इलाज की सुविधा मौके पर उपलब्ध होनी चाहिए और लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए.

     

     

     

     

    धामी ने कहा कि एक तत्कालिक कार्ययोजना के साथ-साथ एक दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए और दोनों पर सही दिशा में काम शुरू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि डेंजर जोन, सीवर और ड्रेनेज के ट्रीटमेंट के काम में तेजी लाने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाए. धामी ने कहा कि हमारे नागरिकों का जीवन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. जोशीमठ को सेक्टरों और जोनों में बांटा जाना चाहिए और उसके अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. कस्बे में एक आपदा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के स्थायी पुनर्वास के लिए पीपलकोटी, गौचर और अन्य स्थानों पर वैकल्पिक स्थानों की पहचान की जानी चाहिए. धामी ने कहा कि लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना जरूरी है. इसके लिए सेटेलाइट इमेज भी उपयोगी हो सकती हैं.

     

     

     

     

    गौरतलब है कि जोशीमठ के सिंगधार वार्ड में शुक्रवार शाम को एक मंदिर ढह गया, जिससे शहरवासी लगातार बड़ी आपदा की आशंका से भयभीत हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि सौभाग्य से मंदिर के अंदर कोई नहीं था. पिछले 15 दिनों में इसमें बड़ी दरारें आने के बाद इसे खाली छोड़ दिया गया था. शहर के सैकड़ों मकानों में भारी दरारें आ गई हैं जबकि कई धंस गए हैं. करीब 50 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. निवासियों की मांग पर अगले आदेश तक चारधाम ऑल वेदर रोड और नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन की जल विद्युत परियोजना जैसी मेगा परियोजनाओं से संबंधित सभी निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर गोपाल मैदान में तीन वर्षों के बाद जमशेदपुर कार्निवाल की समारोह पूर्वक शुरुआत
    Next Article प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय के के सिंह की पुण्य स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ समारोह का हुआ शुभारंभ

    Related Posts

    तीन राज्यों में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

    May 5, 2026

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलसाई में चयनित स्थानीय छात्रों का ही नामांकन हो

    May 5, 2026

    दिनदहाड़े स्कूटी चोरी से दहला आदित्यपुर, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, स्थानीय पुलिस की सुस्ती पर भड़के लोग

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन राज्यों में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलसाई में चयनित स्थानीय छात्रों का ही नामांकन हो

    दिनदहाड़े स्कूटी चोरी से दहला आदित्यपुर, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, स्थानीय पुलिस की सुस्ती पर भड़के लोग

    पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, खरसावाँ में चार गिरफ्तार, हथियार व स्कूटी बरामद

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.