Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर गोपाल मैदान में तीन वर्षों के बाद जमशेदपुर कार्निवाल की समारोह पूर्वक शुरुआत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    बिष्टुपुर गोपाल मैदान में तीन वर्षों के बाद जमशेदपुर कार्निवाल की समारोह पूर्वक शुरुआत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिष्टुपुर गोपाल मैदान में तीन वर्षों के बाद जमशेदपुर कार्निवाल की समारोह पूर्वक शुरुआत हुई. टाटा स्टीलके वीपी चाणक्य चौधरी ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ तीन दिवसीय कार्निवाल का विधिवत शुभारंभ किया, जिसके बाद शहरवासियों का हुजूम इस वार्षिक आयोजन में उमड़ पड़ा.बताते चलें कि जमशेदपुर उत्सव धर्मा शहर है जहां पूरे साल कुछ न कुछ उत्सव समारोह होते रहते हैं. विशेष रूप से नवंबर से मार्च तक शहर में विविध समारोहों

     

     

     

     

    की लंबी शृंखला सी चलती है, जिससे शहर का वातावरण उत्सव जैसा बना रहता है. हालांकि कोरोना महामारी के कारण विगत तीन वर्षों से इनमें से अधिकांश समारोह आयोजित नहीं हो पा रहे थे. कोरोना काल खत्म होने के बाद इस वर्ष दोबारा शुरू हुई आयोजनों की कड़ी में  स्थानीय गोपाल मैदान में जमशेदपुर कार्निवाल आरंभ हुआ. इस तीन दिवसीय सालाना जलसे में दर्शक विविध प्रकार के व्यंजनों का आनंद लेने के साथ ही तरह-तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा सकेंगे.टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने जमशेदपुर कार्निवाल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर में एक के बाद एक आयोजित होनेवाले उत्सव इस शहर की विशेषता हैं. उन्होंने आम नागरिकों से टाटा स्टील एवं टाटा स्टील

     

     

     

     

     

     

    यूआइएसएल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्निवाल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका आनंद लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी तीन दिनों में शहर वासी अपनी पसंद के मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ ही अपनी पसंद के व्यंजनों का भी आनंद लें.उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक समरसता का उदाहरण बताते हुए कहा कि इसमें शामिल होनेवाले सारे लोग जमशेदपुर वासी बन कर हिस्सा लेते हैं. बता दें कि जमशेदपुर कार्निवाल के तहत जमशेदपुर होटेलियर्स एसोसिएशन ने तरह- तरहके स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी बनाये हैं, जिन पर देश भर के व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है. कार्निवाल के उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी के साथ टाटा स्टील, टाटा स्टील यूआइएसएल के कई वरीय पदाधिकारियों के साथ ही होटेलियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरजेडी प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान कहा-नफरत की जमीन पर बन रहा राम मंदिर
    Next Article जोशीमठ में मंदिर ढहने के बाद एक्शन में धामी सरकार, शिफ्ट किए जाएंगे 600 परिवार

    Related Posts

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.