Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीजीपी एमवी राव जमशेदपुर पहुंचे अपराध नियंत्रण, नक्सलवाद, साइबर अपराध, डायन प्रथा और कम्युनल अपराध को लेकर गहन चर्चा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड संवाद विशेष

    डीजीपी एमवी राव जमशेदपुर पहुंचे अपराध नियंत्रण, नक्सलवाद, साइबर अपराध, डायन प्रथा और कम्युनल अपराध को लेकर गहन चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीजीपी एमवी राव जमशेदपुर पहुंचे अपराध नियंत्रण, नक्सलवाद, साइबर अपराध, डायन प्रथा और कम्युनल अपराध को लेकर गहन चर्चा

    संगठित अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती:डीजीपी एमवी राव 

    झारखंड के डीजीपी एमवी राव जमशेदपुर पहुंचे और जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस पदाधिकारी के साथ अपराध और नक्सलवाद पर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए. डीजीपी ने बताया है कि संगठित अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है, जिसके लिए रणनीति बनाई गई है, किसी भी अपराधी को हम मारना नहीं चाहते हैं, लेकिन जनता की सुरक्षा के लिए मारना अंतिम विकल्प है.
    डीजीपी मंगलवार को हवाई मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे, जहां सोनारी एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद डीजीपी ने पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस मुख्यालय में जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, नक्सलवाद, साइबर अपराध, डायन प्रथा और कम्युनल अपराध को लेकर गहन चर्चा की. इस दौरान जोनल आईजी नवीन कुमार सिंह, एसएसपी डॉ एम तमिल वानन के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. लगभग 2 घंटे तकत बैठक करने के बाद डीजीपी मीडिया से मुखातिब हुए

     

     

    कई इलाकों में आज भी नक्सलवाद: डीजीपीडीजीपी ने बताया कि जमशेदपुर में विधि व्यवस्था और अपराधिक घटनाओं पर समीक्षा बैठक की गई है, आने वाले दिनों में इस साल के लिए टारगेट भी तय किया गया है, संगठित अपराध एक बड़ी चुनौती है, इसके लिए नई रणनीति बनाई गई है. उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे प्रदेश में कम्युनल विवाद ना हो, शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है, समाज में हिंसा फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में रामनवमी और अन्य पर्व त्योहार को देखते हुए हिंसा फैलाने वालों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, वर्तमान में पुलिस को जनता का सहयोग मिल रहा है, जिससे कई घटनाओं का खुलासा भी हुआ है. उन्होंने कहा कि अभी भी झारखंड में कई जगहों पर नक्सलवाद है, बंगाल और ओडिशा के बॉर्डर इलाके में गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, भटके हुए लोगों के लिए और नक्सलवाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए झारखंड पुलिस एक शॉर्ट फिल्म बना रही है, वर्तमान में राज्यस्तर पर नुक्कड़ नाटक के जरिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है और यह बताया जा रहा है कि आप डरें नहीं, किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करें, पुलिस हरसंभव मदद करेगी.
    डीजीपीडीजीपी ने साफ तौर पर कहा है कि अपराधियों को मानना हमारा उद्देश्य नहीं है, हम जान बचाना चाहते हैं, लेकिन जनता की सुरक्षा के लिए मारना हमारे लिए अंतिम विकल्प है, समाज में शिक्षा की कमी के कारण अपराध और अपराधी बढ़ रहे हैं, ऐसे में घर में माता पिता और शिक्षक पर एक बड़ी जिम्मेदारी है, इसे निभाने की जरूरत है. डीजीपी ने बताया कि राज्य में कई ऐसे जिले हैं,

     

    जहां डायन प्रथा को लेकर कई घटनाएं घट चुकी है, यह एक चिंता का विषय है, इसके लिए निष्कर्ष अब तक नहीं निकल पाया है, इसका मुख्य कारण कहीं ना कहीं शिक्षा के अभाव है. उन्होंने कहा कि अफीम और मादक प्रदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, कई जगहों पर अफीम की खेती को नष्ट किया गया है, जिसका काफी प्रभाव पड़ा है, साइबर अपराध के लिए आम जनता को खुद जागरूक होना पड़ेगा, साइबर अपराधियों के लिए राज्य के जिला में स्पेशल टास्क फोर्स बनाया गया है, जिसके तहत लगातार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है, अब साइबर अपराधी के घर की कुर्की भी की जाएगी, ऑनलाइन क्लास के कारण अब नाबालिग बच्चों के हाथों में मोबाइल है, ऐसे में परिजनों को नाबालिक पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे कि भूलवश उनके ओर से किसी गलत मैसेज पर क्लिक ना करे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी को सदन के साथ-साथ पूरे देश ने सराहा
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    20 लोगों की लैब से हजारों कर्मचारियों वाले यूसीआईएल तक, नेतृत्व अनुभव को लेकर क्यों उठ रहे सवाल

    May 12, 2026

    खर्च में कटौती: शरद पवार ने की ‘सर्वदलीय बैठक’ की मांग | राष्ट्र संवाद

    May 12, 2026

    मोदी के ‘राष्ट्रहित का आह्वान’ में भी राजनीति क्यों? | राष्ट्र संवाद

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    20 लोगों की लैब से हजारों कर्मचारियों वाले यूसीआईएल तक, नेतृत्व अनुभव को लेकर क्यों उठ रहे सवाल

    खर्च में कटौती: शरद पवार ने की ‘सर्वदलीय बैठक’ की मांग | राष्ट्र संवाद

    साधारण जीवन के असाधारण अर्थ: जब आदतें बन जाएँ राष्ट्रधर्म | राष्ट्र संवाद

    मोदी के ‘राष्ट्रहित का आह्वान’ में भी राजनीति क्यों? | राष्ट्र संवाद

    शहरपुर में ‘मातृ दिवस’ का विशेष आयोजन: मनीषा शर्मा | राष्ट्र संवाद

    नर्सिंग पेशे का सम्मान: नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रपति मुर्मू ने 15 नर्सों को दिया ‘नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ | राष्ट्र संवाद

    3 मई 2026 का पंचांग: शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और 12 राशियों का सटीक राशिफल

    एएनएम स्कूल में लैंप लाइटिंग सेरेमनी आयोजित, छात्राओं को सेवा और अनुशासन का संदेश

    पोटका में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.