Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़ा हादसा तीन की हुई मौत
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,।जबकि नौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के पास एनएच-31 की है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी हिमांशु कुमार,

    सनी कुमार और ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। वहीं इसी स्कॉर्पियो पर सवार रूपेश कुमार, करण कुमार और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पोखरिया से छह युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर सिमरिया गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। स्नान के बाद जन्मदिन मनाने की भी योजना थी।

    इसी दौरान अंग्रेजी ढाला के पास सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी स्कॉर्पियो बखरी थाना क्षेत्र से बारात लेकर विनोदपुर जा रही थी। इस वाहन पर सवार विकास कुमार, राजा कुमार, प्रियांशु कुमार, लक्ष्मण कुमार, प्रिंस कुमार और ज्योतिष कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

    हादसा इतना भीषण था कि एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।इधर, तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया।

    वहीं बारात लेकर जा रहे लोगों के हादसे का शिकार होने से शादी की खुशियां भी पलभर में गम में बदल गईं। आपको बताते चले कि बेगूसराय में तेज रफ्तार ने एक बार फिर तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़ा हादसा तीन की हुई मौत
    Next Article झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.