Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: राज्य में मानसून के आगमन के करीब दो सप्ताह पूरे हो गए हैं. मानसून आने के बाद भी अब तक उम्मीद से काफी कम बारिश हुई है. पिछले साल जहां जून के महीने में रिकॉर्ड बारिश हुई थी वहीं इस साल अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. बारिश नहीं होने के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई है. धान का बिचड़ा तैयार हो गया है लेकिन बारिश नहीं होने के कारण किसान धनरोपनी नहीं कर पा रहे हैं.

    ऐसे में बारिश के लिए झारखंड में पहाड़ पूजा का सिलसिला शुरू हो गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में पहाड़ पूजा हुई. 12 मौजा के ग्रामीणों ने जामीरा पहाड़ की पूजा की. पहाड़ की पूजा क्षेत्र और राज्य में अच्छी बारिश के लिए की गई. पारंपरिक वेशभूषा में लोग पहुंचे और अच्छी बारिश की पूजा की. लोगों की मान्यता है कि पहाड़ की पूजा करने से अच्छी बारिश होती है. धान का फसल भी अच्छा तैयार होता है.

    राज्य की सबसे बड़ी पहाड़ पूजा 4 को
    राज्य की सबसे बड़ी पहाड़ पूजा पूर्वी सिंहभूम जिले में की जाती है. चाकुलिया प्रखंड में स्थित कान्हाईश्वर पहाड़ की पूजा इस बार 4 जुलाई को होगी. कमेटी की ओर से पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है. कान्हाईश्वर के अलावा यहां कुल 6 पहाड़ों की पूजा होती है. जमीरा, सातनाला, गोटाशिला, खोड़ीपहाड़ी, घोटिडूबा पहाड़ की पूजा भी धूमधाम से की जाती है.

    लोग अच्छी बारिश और अच्छी फसल के लिए पहाड़ों की पूजा करते है. पूजा के बाद बारिश नहीं होने पर पहाड़ों की पूजा दोबारा की जाती है. पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है. कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा के अलावा गोटाशिला पहाड़ पूजा के दौरान भी आस्था का अनोखा संगम देखने मिलता है. यहां भी तीन राज्यों के श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचते है. हजारों की भीड़ पूजा के लिए पहुंचती है. गोटाशिला पहाड़ माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव स्थित है. यहां पहाड़ पूजा 7 जुलाई को की जाएगी.

    राज्य में 62 प्रतिशत कम बारिश
    राज्य में अब तक सामान्य से 62 प्रतिशत कम बारिश हुई है. अब तक 170.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक सिर्फ 65.5 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गई है. ऐसे में पहाड़ पूजा से लोगों को उम्मीद है कि अब अच्छी बारिश होगी. बारिश नहीं होने के कारण गर्मी से भी लोग बेहाल हैं. उमस काफी परेशान कर रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ राहत भरी खबर दी है. तेज हवा और बारिश को लेकर यह को अलर्ट जारी किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया
    Next Article गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    Related Posts

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.