मां मंगला पूजा में उमड़ी श्रद्धा, स्वर्णरेखा घाट पर दिखा अद्भुत आस्था का दृश्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर मंगल पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिलाएं जल लेने के लिए घाट पहुंचीं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था का अनूठा प्रदर्शन करते हुए मुंह और जबड़े में तीर धारण किए, जो इस पूजा की विशेष परंपरा का हिस्सा है। इस दृश्य को देखने के लिए घाट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।

श्रद्धालुओं का मानना है कि मां मंगला की पूजा से मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पूजा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, जहां भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला।
मंगल पूजा के इस अवसर पर घाट क्षेत्र में श्रद्धा, विश्वास और परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।

