Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र का होगा विकास : मेयर सुधा गुप्ता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    महिला सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र का होगा विकास : मेयर सुधा गुप्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र का होगा विकास : मेयर सुधा गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने क्षेत्र की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की शक्ति ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला हैं।

    मेयर सुधा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि हमारे संस्कार, संस्कृति और समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।

    उन्होंने कहा कि मानगो की हर बेटी को शिक्षा, हर महिला को सम्मान और हर माँ-बहन को सुरक्षित एवं स्वावलंबी जीवन मिले, यही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानगो नगर निगम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा, ताकि क्षेत्र की महिलाएँ गर्व और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

    मेयर ने सभी से आह्वान किया कि इस महिला दिवस पर हम सब मिलकर एक सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित समाज के निर्माण का संकल्प लें। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को पुनः शुभकामनाएँ दीं।

    महिला सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र का होगा विकास : मेयर सुधा गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला योजना बैठक
    Next Article अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा “महिला सामर्थ्य सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.