Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रबंधन और ग्रामीणों के सामंजस्य से होगा चांडिल का विकास बीएसआईएल के पुनः खुलने से ग्रामीण होंगे लाभान्वित: त्रिपाठी
    Breaking News Business Headlines ओड़िशा खबरें राज्य से खेल झारखंड

    प्रबंधन और ग्रामीणों के सामंजस्य से होगा चांडिल का विकास बीएसआईएल के पुनः खुलने से ग्रामीण होंगे लाभान्वित: त्रिपाठी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रबंधन और ग्रामीणों के सामंजस्य से होगा चांडिल का विकास
    बीएसआईएल के पुनः खुलने से ग्रामीण होंगे लाभान्वित: त्रिपाठी

    चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बीएसआईएल) कारखाना को पुनः चालू करने के लिए अधिकृत संचालक कम्पनी वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) कंपनी का कहना है कि प्रबंधन और ग्रामीणों के आपसी मित्रवत सामंजस्य से ही चांडिल क्षेत्र का विकास संभव हो सकता है।
    इस बाबत वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) कंपनी के मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया की चांडिल क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं और ग्रामीणों के परस्पर सहयोग से ग्रामीणों का सर्वांगीण विकास और पुरे चांडिल सहित आस-पास के क्षेत्रों का विकास की एक नयी इबारत लिख सकते हैं।

    श्री त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कंपनी को ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा हैं जिस कारण कंपनी पुनः शुरू होने के कगार पर आ चुकी है और आगे भी ग्रामीणों के सहयोग से कंपनी जल्द ही उत्पादन शुरू कर राज्य और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी ईमानदारी से निभायेगी और बहुत सारे लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे अंचल व राज्य का विकास संभव होगा। एवं उन्होंने कहा कि कंपनी के शुरू होने से चांडिल तथा आस-पास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण होगा और सीएसआर (सामाजिक दायित्व) के तहत लोकोपयोगी कार्य कर कंपनी ग्रामीणों का जीविकोपार्जन स्तर सुधारने में व्यापक भागीदारी निभायेगी। कंपनी खुलने से रैयतदारों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। एक सकारात्मक सोच के साथ कंपनी क्षेत्र का विकास चाहती है यदि किसी को प्रबंधन के साथ कुछ गलतफहमियां हैं तो उसे मिल बैठ कर सुलझाया जा सकता है।
    गौरतलब है कि लौह एवं इस्पात क्षेत्र की कंपनी बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बीएसआईएल) भारत का पहला मर्चेंट स्पंज आयरन प्लांट है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय लोजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष बने शिवकुमार चौधरी
    Next Article जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में अजादी आंदोलन के महान सेनानी,देश के प्रथम कानून मंत्री,संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.