Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहाड़ों पर भारी हिमस्खलन से तबाही, कश्मीर में दो लड़कियां जिंदा दबीं, उत्तराखंड में भी बिगड़े हालात
    Breaking News Headlines

    पहाड़ों पर भारी हिमस्खलन से तबाही, कश्मीर में दो लड़कियां जिंदा दबीं, उत्तराखंड में भी बिगड़े हालात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2023Updated:January 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में एक के बाद एक हो रही प्राकृतिक घटनाओं से सभी की नींद उड़ गई है. अब ताजा मामला जोशीमठ के ऊपरी इलाके धौलीगंगा का है. यहां बड़े स्तर पर हिमस्खलन हुआ है. यह इलाका जोशीमठ से करीब 50 किमी की दूरी पर है. वहीं कश्मीर में हिमस्खलन से दो लड़कियां जिंदा दब  गई हैं.

     

     

     

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में मलारी के पास धौली गंगा की सहायक नदी पर हिमस्खलन हुआ है. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में चमोली जिले के सीमावर्ती गांव मलारी के पास सोमवार को हिमस्खलन हुआ है. यहां के जिला सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि मलारी के पास धौली गंगा नदी की एक सहायक नदी कुंती पर हिमस्खलन हुआ.

     

     

    जोशीमठ में 50 किमी की दूरी पर हुआ हिमस्खलन

    हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि हर साल इस वक्त कुंती नदी पर हिमस्खलन आम बात है. जानकारी के मुताबिक जोशीमठ से एक सड़क मलारी तक जाती है, जो धंसावग्रस्त शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर नीती घाटी में स्थित है.

    गंगोत्री और बद्रीनाथ में भी गिरी बर्फ

    धौली गंगा के अलावा उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी भारी बर्फबारी से मंदिर और इसके आसपास का इलाका बर्फ की चादर से ढक गया है. वहीं गंगोत्री मंदिर और आसपास के इलाके में भी भारी बर्फबारी हुई है. इसके कारण तापमान के साथ पूरे इलाके में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है.

     

     

     

     

     

    कश्मीर के कारगिल में हिमस्खलन से तबाही

    इसके अलावा कश्मीर के कारगिल में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो लड़कियां जिंदा दब गईं. जबकि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बर्फबारी और भूस्खलन के कारण कश्मीर घाटी से हवाई और सड़क संपर्क सोमवार को कट गया. रिपोर्ट के अनुसार घाटी और जम्मू के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है.

    ट्रेन संचालन के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

    जबकि मैदानी इलाकों में कल रात से बारिश हो रही है. घाटी में ट्रेन सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. बर्फबारी और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर भारत को मिलेगी बारिश से निजात, तापमान में गिरावट आने के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं
    Next Article संसद का बजट सत्र: सर्वदलीय बैठक में 27 दलों के नेताओं ने अडाणी और बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बैन का मुद्दा जोरशोर से उठाया

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.