Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आखिर किस बात पर इतना नाराज हो गए ओम बिरला? सदन में नहीं आने की ले ली ‘प्रतिज्ञा’?
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आखिर किस बात पर इतना नाराज हो गए ओम बिरला? सदन में नहीं आने की ले ली ‘प्रतिज्ञा’?

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आखिर किस बात पर इतना नाराज हो गए ओम बिरला? सदन में नहीं आने की ले ली ‘प्रतिज्ञा’?

     

    बिशन पपोला

     

    लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला नाराज हो गए हैं। दिल्ली सर्विस बिल पेश करने के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के आचरण से नाराज बताए जा रहे हैं बिरला। बुधवार को सदन की कार्यवाही का नहीं किया संचालन

    संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से ही मणिपुर मु्द्दे पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। उधर, सत्ता पक्ष भी राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत सभी मामलों पर चर्चा करने की बात कह रहा है। इन सबके बीच न तो लोकसभा में कामकाज हो पा रहा है और न राज्यसभा में। इधर, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के हंगामे और शोरगुल से नाराज होकर आज सदन की कार्यवाही का संचालन करने ही नहीं आए। यही नहीं, बिरला ने साफ कर दिया है कि जबतक सदस्यों का व्यवहार सदन की गरिमा के अनुसार नहीं होगा, वह लोकसभा की कार्यवाही का संचालन नहीं करेंगे।

     

     

    बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई स्पीकर के आसन पर बिरला नहीं दिखे। सदन की कार्यवाही आज शुरू होते ही विपक्षी सांसद फिर से वेल में आकर विरोध करना शुरू कर दिए। विरोध को देखते हुए पहले 2 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की गई बाद में इसे दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

     

     

    सूत्रों के मुताबिक ओम बिरला सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पक्षों के आचरण से नाराज हैं। मंगलवार को सदन में दिल्ली सर्विस बिल पेश किया गया था। इस दौरान दोनों पक्षों ने जबरदस्त हंगामा किया था। अध्यक्ष बिरला की नाराजगी की जानकारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को दे दी गई है।

     

     

    सूत्रों के अनुसार, बिरला ने कहा है कि सदन की गरिमा उनके लिए सर्वोच्च है और सदन में मर्यादा कायम करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    सूत्रों के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष का कहना है कि सदन में कुछ सदस्यों का व्यवहार सदन की उच्च परंपराओं के विपरीत है। मंगलवार को दिल्ली सर्विस विधेयक पेश किए जाने के दौरान

     

     

     

    विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा था, ‘पूरा देश देख रहा है, आप संसद में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं जो उचित नहीं है।’ बिरला ने कहा था, ‘मैं आपको चर्चा के दौरान पर्याप्त मौका दूंगा।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article4 लीटर देशी शराब  पुलिस ने किया बरामद 
    Next Article जाति आधारित गणना को लेकर प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में गणना कार्य में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ बीडीओ ने किया बैठक।

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.