Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीत के बाद रोहित शर्मा ने भावुक विराट कोहली को कंधे पर उठाया, हार्दिक पांड्या की आंखें भी छलकीं
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड राष्ट्रीय

    जीत के बाद रोहित शर्मा ने भावुक विराट कोहली को कंधे पर उठाया, हार्दिक पांड्या की आंखें भी छलकीं

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जीत के बाद रोहित शर्मा ने भावुक विराट कोहली को कंधे पर उठाया, हार्दिक पांड्या की आंखें भी छलकीं

    टीम की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर आए और उन्होंने विराट कोहली को अपने कंधे पर उठा लिया और उन्हें घुमाने लगे। विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों की खुशी चरम पर थी। हार्दिक पांड्या भी जीत के बाद रोने लगे।

    भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जो जीत हासिल की उससे हर देशवासियों के चेहरे पर खुशी की लहर आ गई। भारतीय टीम का स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में एक समय पर 31 रन पर चार विकेट था और ऐसा लगा रहा था कि मैच हाथ से निकल गया है। इसके बाद विराट कोहली ने दिखाया कि उन्हें किंग कोहली या चेज मास्टर क्यों कहा जाता है।

    विराट कोहली क्रीज पर खड़े रहे और उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 113 रन की शतकीय साझेदारी की, लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फिर लगा कि मैच कहीं निकल ना जाए, लेकिन कोहली थे ना। यही नहीं आखिरी ओवर में टीम इंडिया का किस्मत ने भी पूरा साथ दिया और अंत में भारत ने मैच में जीत दर्ज की। कोहली ने इस मैच में 53 गेंदों पर 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी।

    विराट कोहली ने बताया कि जब आखिरी ओवर में टारगेट ज्यादा था तो मैं सिर्फ ये सोच रहा था कि गेंद पर ध्यान देना है। फिर दो गेंदों पर दो छक्के हो गए तब विरोधी टीम पैनिक हो गए। विराट कोहली ने बताया कि मैं मोहाली की अपनी पारी को सबसे बेस्ट मानता था, लेकिन इस मैच में जो स्थिति बनी उसके बाद मैं इसे भी अपनी बेस्ट पारी मानता हूं। इसके बाद विराट कोहली ने पूरे देश वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कोहली ने कहा कि जब आप इस तरह से जीतते हैं तो मूड बूस्ट हो जाता है और अब हमें इसे बनाए रखने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा पंडाल का उद्घाटन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    September 29, 2026

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    September 29, 2026

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    favorite rest article 772392

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    तमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती

    उज्जैन शाही मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, समझौते के बाद अपील खत्म निगम के आश्वासन रहेंगे बाध्यकारी

    म्यांमार के रखाइन में एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में 49 लोगों की मौत, 58 घायल

    भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा, ट्रंप ने किया 18 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का ऐलान

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.