Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल, सरायकेला का किया औचक निरीक्षण, रात्रिकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल, सरायकेला का किया औचक निरीक्षण, रात्रिकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल, सरायकेला का किया औचक निरीक्षण, रात्रिकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने मंगलवार को सदर अस्पताल, सरायकेला का औचक निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधन को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति और उपकरणों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत समीक्षा की।

     

    निरीक्षण में मरीजों ने शिकायत की कि रात्रि में चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते और एम्बुलेंस सेवा समय पर नहीं मिलती, जिससे आपातकालीन स्थिति में परेशानी होती है। इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि रात्रिकालीन ड्यूटी में चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। भविष्य में किसी भी चिकित्सक या उपाधीक्षक की लापरवाही पाई गई तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

     

    उपायुक्त ने अस्पताल में स्वच्छता, उपकरण रखरखाव, मरीजों की बुनियादी सुविधाएँ, चिकित्सकीय सेवाओं का प्रभावी उपयोग और चिकित्सकों के व्यवहार को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए और चिकित्सक क्वार्टरों की मरम्मत कर उन्हें आवासीय उपयोग हेतु तैयार रखा जाए।

     

    साथ ही उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि जिन चिकित्सकों की पदस्थापना सरायकेला-खरसावाँ जिले में है, किन्तु वे जिले के बाहर निवास करते हैं, उन्हें हाउस रेंट अलाउंस (HRA) न दी जाए और वे अस्पताल परिसर या आसपास ही निवास करें, ताकि उनकी उपलब्धता हमेशा बनी रहे।

     

    उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल रात्रिकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश सरायकेला का किया औचक निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleललित एवं प्रदर्शन कला संस्थान, गम्हरिया ने तिरुपति में बालाजी ब्रह्मोत्सव में दी शानदार प्रस्तुति
    Next Article लुगू मुर्मू आवासीय जनजातीय स्कूल भाटीन में पांचवां वार्षिक उत्सव, बच्चों ने मनोहारी नृत्य से बांधा समा

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.