Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षक और उपाधीक्षक के साथ बैठक कर अस्पताल की आधारभूत संरचना, चिकित्सीय सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं और अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को समय पर पंजीकरण और प्राथमिक जांच की सुविधा मिले। साथ ही ओपीडी और आईपीडी सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने दवा का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं दुरुस्त रखने और आपातकालीन वार्ड में क्रिटिकल केयर की व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर दवाइयों की उपलब्धता, उपचार सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे।

    उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई, बेडशीट बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की अनिवार्य उपस्थिति दर्ज हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को एमजीएम अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

    उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा सीटीसी में 262 मजदूर काम से बाहर, जवान महंगाई से परेशान, ग्रामीणों में आक्रोश
    Next Article रहस्यमयी तरीके से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राएं चांडिल में ट्रेन से सुरक्षित रेस्क्यू कदमा के रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल से हुई थीं गायब, पुलिस कर रही गहन जांच

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.