जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:समाहरणालय जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं सुनीं। सड़क, भूमि विवाद, म्यूटेशन, पेंशन, आवास प्रमाण पत्र, मेडिकल सहायता, अनुकंपा नियुक्ति, ट्रांसजेंडर व विस्थापित समुदाय की समस्याओं सहित कई विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निष्पादन संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता के आधार पर करें। कई मामलों में मौके पर कार्रवाई शुरू की गई। उपायुक्त ने कहा कि यह मंच प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की कड़ी है, जिसका उद्देश्य समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।



