Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा ने आज नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा ने आज नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा ने आज नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    विभिन्न पंजियो का अवलोकन कर उपायुक्त ने पदाधिकारी/कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    जन्म-मृत्यु निबंधन एवं मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य के तहत किए जा रहे कार्यों में भी तेजी लाने का दिया गया निर्देश

    नारायणपुर सीएचसी के निरीक्षण में ड्यूटी पर तैनात एमओआईसी एवं बीपीएम के अनुपस्थित पाए जाने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी; स्पष्टीकरण पूछने का दिया निर्देश

    नारोडीह पंचायत के बेलटिकारी एवं भायाडीह गांव में बिरसा आम बागवानी योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण; निर्धारित से कम दूरी पर गढ्ढे को देखकर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश

    आज दिनांक 19.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल के सभी कार्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इसके उपरांत उपायुक्त प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी नारायणपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं आदि का जायजा लिया एवं नारोडीह पंचायत में बिरसा आम बागवानी का निरीक्षण किया।

    उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न पंजियो यथा आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति सहित विभिन्न दस्तावेजों का जांच कर उसे अद्यतन रखने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने बीडीओ से प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए सभी योजनाओं को समय से पूर्ण करने, किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने एवं योग्य लाभुकों को हर हालत में लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    वहीं अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत एवं उपस्थित कर्मियों की उपस्थिति का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड में आने वाले लोगों को छोटे छोटे कारणों से बार बार न लौटाएं, उनकी समस्या का बेहतर समाधान निकालें। संवेदनशील होकर अपने दायित्वों कर्तव्य का पालन करें। वहीं राजस्व संग्रहण पर जोर देने का निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने कृषि कार्यालय सहित सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर पीएम किसान, केसीसी, बीज वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रगति का समीक्षा का सभी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश।

    इसके अलावा उपायुक्त ने अंचल अधिकारी से मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किए जा रहे कार्यों, हाउस टू हाउस सर्वे, बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों आदि की जानकारी ली गई तथा निर्देश दिया गया स्वयं मतदान केंद्र जाएं एवं निर्वाचन संबंधित कार्य को मॉनिटर करें तथा उक्त कार्य में शत प्रतिशत कार्य को समय पर पूर्ण करें।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जन्म मृत्यु निबंधन विशेष अभियान के दौरान किए जा रहे कार्यों एवं डाटा एंट्री आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डाटा एंट्री एवं सर्टिफिकेट जेनरेशन में किसी प्रकार की कोताही एवं गड़बड़ी ना हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त द्वारा इसके उपरांत सीएचसी नारायणपुर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें एमओआईसी एवं बीपीएम अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित चिकित्सक एवं बीपीएम को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर की साफ सफाई, ड्यूटी रोस्टर आदि का अवलोकन किया साथ ही भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने बीडीओ को क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों आदि का नियमित रूप से निरीक्षण करने हेतु दिशा निर्देश दिया, ताकि बेहतर ढंग से संचालित सके।

    वहीं इसके उपरांत उपायुक्त ने प्रखंड अंतर्गत नारोडीह पंचायत के बेलटिकारी एवं भायाडीह गांव में बिरसा आम बागवानी योजना का निरीक्षण कर योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। जिसमे पाया कि दो पौधे के बीच की दूरी कम से कम 15 फीट होने के स्थान पर 8 से 9 फीट की दूरी पर पौधारोपण हेतु गड्ढा खोदा गया है, इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं जेई को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने निर्धारित मापदंडों के आधार पर जल्द से जल्द पौधारोपण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रभाकर मिर्धा, अंचल अधिकारी श्री प्रदीप कुमार महतो, WHO श्री अमित तिवारी सहित प्रखंड एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाम्या स्माइल फाउंडेशन की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी कराएगी भव्यांश का हार्ट ऑपरेशन
    Next Article रेड क्रॉस द्वारा रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए समय पर रक्त कम्पोनेन्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.