Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    Aman KumarBy Aman KumarMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया
    राष्ट्रीय संवाद संवाददाता

    स्वरोजगार, कृषि, कला के क्षेत्र में उनके कार्यों को देखा, स्कूल, कुपोषण उपचार केन्द्र का किया निरीक्षण
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान द्वारा साप्ताहिक क्षेत्र भ्रमण के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी का सघन दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समूहों, किसानों, महिला उद्यमियों एवं शिल्पकारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके कार्यों को देखा तथा उन्हें और बेहतर करने हेतु मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया ।

    *स्थानीय उद्यमिता और शिल्प को बढ़ावा देने पर बल*

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में संचालित हस्तकरघा केन्द्र का दौरा कर वहां कार्यरत महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों, उनकी आय, विपणन की उपलब्धता एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया ।

    *शिल्प एवं कृषि क्षेत्र का गहन अवलोकन*

    कुईलिसुता गांव में डोकरा शिल्प समिति, बंबू आर्ट क्राफ्ट एवं सॉस मेकिंग इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जहां परंपरागत कला को आजीविका के रूप में अपनाने वाले शिल्पकारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा गया।

    *योजनाओं की पहुँच पर सुनिश्चित कराने का विशेष निर्देश*

    इस भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की और उपस्थित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी और लाभ हर योग्य व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुँचे। उन्होंने पारदर्शी एवं जनसंवेदनशील प्रशासन की आवश्यकता पर बल दिया।

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद
    Next Article टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.