टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारियों के आश्रितों को प्राथमिकता से नौकरी मिले :डॉ. पवन पांडेय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ. पवन पांडेय ने टिनप्लेट कंपनी द्वारा कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मियों के आश्रितों के लिए निकाली गई बहाली को स्वागतयोग्य कदम बताया है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी से शुरू हुई इस बहाली प्रक्रिया में मैट्रिक व आईटीआई पास योग्यता रखी गई है, जो सकारात्मक है।
डॉ. पांडेय ने मांग की कि एक विशेष बहाली केवल टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारियों के आश्रितों के लिए निकाली जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि कंपनी पहले उनके आश्रितों की सूची बनाकर आईटीआई प्रशिक्षण दिलाए और फिर उन्हें नौकरी देकर स्थायी समायोजन करे।
उन्होंने कहा कि कंपनी को बंद होने से बचाने के दौरान वीआरएस कर्मचारियों की नौकरी गई थी, इसलिए नौकरी में पहला अधिकार उनके आश्रितों को मिलना चाहिए। इससे प्रभावित परिवारों की जिंदगी दोबारा पटरी पर आ सकेगी।

