Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर:प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 12 जुलाई को देवघर दौरा और विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की चल रही तैयारियों की मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने समीक्षा की
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    देवघर:प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 12 जुलाई को देवघर दौरा और विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की चल रही तैयारियों की मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने समीक्षा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर:प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 12 जुलाई को देवघर दौरा और विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की चल रही तैयारियों की मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने समीक्षा की
    मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में वरीय अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हर पहलू की विस्तृत जानकारी ली , दिए कई अहम निर्देश

    कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं के लिए नवनिर्मित आध्यात्मिक भवन में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 जुलाई को देवघर दौरे और 14 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों में सुरक्षा को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए ।

    कांवरियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए

    मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेला की तैयारियों की भी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा । मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नगरी में आनेवाले कांवरियों की सुविधा के लिए जो व्यवस्थाएं अभी तक अधूरी हैं , उसे त्वरित पहल करते हुए पूरा करें। उन्होंने कांवरिया पथ में नवनिर्मित आध्यात्मिक भवन में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिसमें चिकित्सकों, पारा मेडिकल कर्मियों, एंबुलेंस और अनिवार्य दवा की व्यवस्था 24 घंटे रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की वजह से दो वर्षों बाद श्रावणी मेले का आयोजन हो रहा है। ऐसे में इस मेले के भव्य, सफल और यादगार आयोजन में आपकी अहम जिम्मेदारी है ।

    इस उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, प्रभारी मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री नीरज सिन्हा, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ अमिताभ कौशल, एडीजी श्री संजय आनंद लाटकर, संथाल परगना के पुलिस महानिरीक्षक और देवघर के उपायुक्त समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार के रक्तदान शिविर में 148 यूनिट रक्त संग्रह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    चार बच्चों समेत सात महिलाएं जख्मी, दो की हालत गंभीर, बोलेरो जब्त, अस्पताल पहुंचकर जेएमएम नेता ने जाना हाल

    September 21, 2026

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार बच्चों समेत सात महिलाएं जख्मी, दो की हालत गंभीर, बोलेरो जब्त, अस्पताल पहुंचकर जेएमएम नेता ने जाना हाल

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.