Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    Breaking News खबरें राज्य से

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे और दिन में बादल छाए रहने की वजह से मंगलवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में ठिठुरन महसूस की गई। अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर जारी रहेगी। इसके बाद ही लोगों को कुछ राहत मिलेगी। आईएमडी ने सचेत किया है कि खराब मौसम के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। साथ ही वाहनों के बीच टक्कर की संभावना, ट्रेनों के परिचालन में देरी और उड़ानों के रद्द होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दमा के मरीजों को सांस की तकलीफ, खांसी तथा आंखों में जलन व संक्रमण की समस्याएं हो सकती हैं।

     

     

    आईएमडी ने लोगों को लंबी यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं जैसे पानी और दवा को लेकर चलने और फॉग लाइट का उपयोग करके सुरक्षित ड्राइव करने का सुझाव दिया। साथ ही लोगों को यात्रा से पहले रेलवे, एयरलाइंस, राज्य परिवहन और फेरी सेवा संचालकों से पूछताछ करने की भी सलाह दी।

    वहीं, मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवा चलने और दिन में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। नई दिल्ली स्थित प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है।

     

     

     

    मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार दिल्ली के मुकाबले एनसीआर क्षेत्र के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान एनसीआर के गाजियाबाद में 14.3 डिग्री, गुरुग्राम में 15.4 डिग्री और फरीदाबाद में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

     

     

     

    मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। छह जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।  भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा से चार से दस किमी की गति से हवाएं चली। बुधवार की सुबह घना कोरोना छाए रहने की उम्मीद है। वहीं हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम से आठ से दस किमी प्रति घंटे हो सकती है। जिससे प्रदूषण स्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अगले छह दिनों तक प्रदूषण स्तर में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। वहीं तापमान कम होने के कारण मंगलवार को मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article Next Post

    Related Posts

    17 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    June 17, 2026

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.