Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    Headlines अपराध

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमपी के सागर में हत्या के मामले में फरार भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता की 4 मंजिला होटल को आज शाम 7.30 बजे के लगभग ब्लास्ट कर जमींदोज कर दिया गया है. 60 डायनामाइट लगाकर जमींदोज की गई होटल मकरोनिया चौराहा पर बनी थी, जिसके निर्माण को अवैध बताया गया है. गौरतलब है कि चुनावी रंजिश के चलते की गई हत्या के मामले में भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता सहित तीन आरोपी फरार है. जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

     

    बताया जाता है कि 22 दिसम्बर की रात मकरोनिया चौराहा पर जगदीश यादव उर्फ जग्गू की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. जग्गू निर्दलीय पार्षद किरण यादव का भतीजा रहा. किरण यादव ने मिश्रीचंद गुप्ता की पत्नी मीना को पार्षद चुनाव में 83 वोट से हरा दिया था. तभी से यह रंजिश चली आ रही थी. इस घटना को लेकर जगदीश के परिजनों सहित यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की थी

     

     

    . मामले में इस मामले में पुलिस ने लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता, वकील गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता व आशीष मालवीय पर प्रकरण दर्ज किया था. मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. मिश्रीचंद गुप्ता सहित जितेन्द्र व धर्मेन्द्र गुप्ता की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी. इस बीच जिला प्रशासन को खबर मिली कि भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता की मकरोनिया चौराहा पर चार मंजिला होटल जयराम पैलेस अवैध है.

     

     

    जिसके चलते आज कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक, एसडीएम व तहसीलदार ने निरीक्षण किया, इसके बाद आसपास के लोगों को हटाया. शाम 7.30 बजे के लगभग होटल को ब्लास्ट कर जमींदोंज कर दिया गया. होटल को जमींदोज करने में 60 डायनामाइट लगाए गए थे. जिला प्रशासन की कार्यवाही से सागर में हड़कम्प मचा हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article Next Post

    Related Posts

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.