Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश की एकता व अखंडता की खातिर डाॅ मुखर्जी का बलिदान हुआ : डाॅ गोस्वामी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    देश की एकता व अखंडता की खातिर डाॅ मुखर्जी का बलिदान हुआ : डाॅ गोस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश की एकता व अखंडता की खातिर डाॅ मुखर्जी का बलिदान हुआ : डाॅ गोस्वामी

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का देश की एकता व अखंडता की खातिर बलिदान हुआ । आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति असामान्य थी । तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू तथा शेख अब्दुल्ला की सहमति के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया । कश्मीर जाने के लिए शेष भारत के लोगों को वहां के राज्यपाल से अनुमति लेना आवश्यक था । जम्मू कश्मीर का अपना कानून था । वहां राष्ट्रीय झंडा नहीं फहराया जाता था । डॉ मुखर्जी तथा जनसंघ ने एक विधान, एक निशान तथा एक प्रधान के नारों के साथ कश्मीर आंदोलन चलाया । आज ही के दिन 23 जून 1953 को रहस्यमय स्थिति में श्रीनगर के जेल में डाॅ मुखर्जी की मॄत्यु हुई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर से धारा 370 निरस्त कर जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए डाॅ मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है । डाॅ गोस्वामी आज बहरागोड़ा पार्टी कार्यालय में डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । डाॅ गोस्वामी ने डाॅ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
    पार्टी द्वारा आज से प्रारंभ किये गये वृक्षारोपण पखवाड़े के तहत डाॅ गोस्वामी ने बहरागोड़ा स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आम तथा अमरूद का वृक्ष लगाया । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि कोरोना काल में दुनियां ने आक्सीजन के महत्व को भलीभांति समझा। उन्होंने लोगों विशेषकर युवाओं से हरित भारत के लिए वृक्ष लगाने का आह्वान किया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, पार्टी के वरीय नेता रंजीत बाला, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, भाजयुमो मंडल हेमकांत भुईंया, शिक्षक आशीष भोल, शिवशंकर परिहाड़ी, चन्द्रशेखर पाल, दिलीप कुईला तथा नारायण राणा भी उपस्थित हुए । डाॅ मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने में प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल,माणिक राय,मिहिर दलाई,मिन्टु नायक, बिमान जेना,सुजीत नायक,मंडल महामंत्री उत्पल पैड़ा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महादेव बैठा , ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री कवीन्द्र नाथ कुन्डु, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष कुणाल सीट, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश साव, पंसस राधागोविंद भोक्ता, दिवाकर शर्मा,स्वरूप सीट,मुन्ना पाल,दीपक मादुली शामिल थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक मंगल कालिंदी ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण
    Next Article कोरोना टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रशासन से बस्ती क्षेत्र में ऑफलाइन टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग की

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.