Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील मेन गेट पर प्रदर्शन, मजदूर की मौत पर मुआवजा और नौकरी की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील मेन गेट पर प्रदर्शन, मजदूर की मौत पर मुआवजा और नौकरी की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील मेन गेट पर प्रदर्शन, मजदूर की मौत पर मुआवजा और नौकरी की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:मजदूर की मौत के विरोध में सोमवार को टाटा स्टील के मेन गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने करीब दो घंटे तक मुख्य गेट जाम कर विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।

    बताया गया कि सिल्ली मारदू निवासी रोबिन महतो, जो करीब 20 वर्षों से कार्यरत थे, की कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित मजदूरों और स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।

    देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, तीनों बेटों को स्थायी नौकरी और पत्नी अनिता महतो को आजीवन पेंशन दी जाए।

    प्रदर्शन में राम प्रसाद महतो, मीनाक्षी देवी, भानुमति देवी, सुलोचना महतो, भानुप्रिया महतो, अभिषेक वर्मा, गणेश कुम्हार और तपन महतो समेत कई लोग मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    टाटा स्टील मेन गेट पर प्रदर्शन मजदूर की मौत पर मुआवजा और नौकरी की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो मेयर सुधा गुप्ता के बनते ही मानगो क्षेत्र में सफाई अभियान में तेजी : अंसार खान 
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.