Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत के मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से निजात को लेकर सड़क ऊंचीकरण की मांग
    Breaking News झारखंड

    बलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत के मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से निजात को लेकर सड़क ऊंचीकरण की मांग

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत के मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से निजात को लेकर सड़क ऊंचीकरण की मांग गुरूवार को भगतपुर निवासी भाजयुमों अध्यक्ष श्याम सुन्दर कुमार, समाजिक कार्यकर्ता प्रेम रंजन, सरपंच रणधीर कुमार सहित पंचायत वासियों ने केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को आवेदन के माध्यम से किया । सांसद गिरिराज सिंह के बलिया आगमन पर भाजयुमों अध्यक्ष ने आवेदन के माध्यम से कहा कि निर्माणाधीन पथ का अभी जो प्राक्कलन है उसमें जरूरत के हिसाब से पथ की ऊंची करण नहीं हो रहा है । जबकि विगत 10 वर्षों से उक्त पथ पर सालों भर जलजमाव का समस्या बना रहता है । श्याम सुंदर ने बताया कि पथ निर्माण में ऊंची करण नहीं हुआ तो सड़क जनउपयोगी नहीं हो पाएगा और आम लोगों की समस्या यथावत बनी रह जाएगी । श्याम सुंदर ने सांसद गिरिराज सिंह से बताया कि तत्काल निर्माणाधीन पथ में सरकार के द्वारा जो बड़ी राशि खर्च की जा रही है वह अनुपयोगी होगा । ज्ञात हो कि बलिया बाजार आने जाने के लिए उक्त सड़क से बलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर, मनसेरपुर सहित दर्जनों गांव के हजारों आम लोगों का मुख्य सड़क हैं । जिसको लेकर के बीते वर्ष पहले भूख हड़ताल भी किया गया था । श्याम सुंदर ने सांसद गिरिराज सिंह को बताया कि यदि मुख्य सड़क का 4 फीट ऊंची करण हो जाता है तो जलजमाव की समस्या का समाधान हो जाएगा । इसको लेकर सांसद गिरिराज सिंह ने पंचायत वासियों को आश्वासन दिया है कि सड़क ऊंची करण विभागीय पदाधिकारियों से बात कर के कर दिया जाएगा।
    इस मौके पर रंजीत महतो, टुनटुन पोद्दार, कृष्ण नंदन सिंह, हरेराम सिंह, धीरज महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफसलों के नुकसान पर समग्र बीमा कवच प्रदान करने के लिये केंद्र प्रतिबद्ध
    Next Article जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की, कहा- बाजार की मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीक से बच्चों को प्रशिक्षित करें, प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता हो

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.