आकाशवाणी चौक ज़ियाडा पार्क के री-डेवलपमेंट की मांग, पुरेन्द्र नारायण सिंह ने सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर।आकाशवाणी चौक स्थित ज़ियाडा पार्क के री-डेवलपमेंट व मॉडर्न पार्क निर्माण की मांग को लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ज़ियाडा क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन से मिला और ज्ञापन सौंपा।

पुरेन्द्र सिंह ने प्रस्ताव रखा कि यह पार्क दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित हो, जहां उनकी आदमकद प्रतिमा और आदिवासी कलाकृतियों के जरिए उनकी जीवनी प्रदर्शित की जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक पार्क बनने से आदित्यपुर का सौंदर्य बढ़ेगा और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।

ज़ियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन ने आश्वासन दिया कि योजना पर गंभीरता से विचार कर इसे अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कई सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल थे।


