जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता, नेताओं ने पहनें ग्लव्स
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के. राजू, पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

खास बात यह रही कि खेल दिवस पर कांग्रेस के नेता भी मुक्केबाजी में हाथ आजमाते नजर आए। सभी नेताओं ने बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर खुद रिंग में उतर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। माहौल बेहद खास और उत्साहपूर्ण रहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और खेल भावना को नई दिशा मिलती है।

