कथित यौन उत्पीड़न मामले में निष्पक्ष और दबाव रहित अनुसंधान की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिरसानगर थाना में दर्ज पोक्सो एक्ट के अंतर्गत कथित यौन उत्पीड़न के मामले में निष्पक्ष और दबाव रहित अनुसंधान के लिए सिटी एसपी/डीएसपी के नेतृत्व में SIT का गठन का माँग किया तथा संपूर्ण घटना की विवेचना त्वरित एवं साक्ष्य आधारित करने की माँग किया.
घटना यदि सच है तो निश्चित निंदनीय है. किंतु यदि बनावटी है तो यह चिंताजनक भी है. न्याय हित में जरूरी है कि कानून का दुरूपयोग नहीं हो. दोषी बचे नहीं, निर्दोष फंसे नहीं. घटना की शुरुआत टेल्को के एक प्रतिष्ठित स्कूल से हुई है, जबकि प्रकरण दर्ज हुआ है BIRSANAGAR थाना में. वरीय अधिकारीयों से आग्रह होगा की Telco थाना को इस प्रकरण में Co-Investigating Unit के रूप में सम्मिलित किया जाए।
यह आग्रह न तो किसी अभियुक्त के पक्ष में है और न ही किसी के विरुद्ध, बल्कि केवल इस उद्देश्य से है कि न्यायहित में अनुसंधान पूर्ण निष्पक्ष, तथ्यात्मक एवं कानूनसम्मत ढंग से किया जाए।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग भी अपने अपने स्तर पर Child Helpline एवं RTE कोषांग द्वारा इस मामले में JJ Act, RTE Act एवं NCPCR के SOPs के अनुसार जाँच कमिटी द्वारा मामले की निष्पक्ष विवेचना करने की माँग है.

