Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तूफान गुलाब का असर, बंगाल-झारखंड से लेकर दिल्‍ली तक में आज होगी बारिश
    Breaking News Headlines झारखंड

    तूफान गुलाब का असर, बंगाल-झारखंड से लेकर दिल्‍ली तक में आज होगी बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. बंगाल की खाड़ी में उठ रहे गुलाब चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल समेत कई राज्‍यों में बारिश के आसार बन रहे हैं. पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के कई हिस्‍सों में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि म्यांमार तट के करीब सोमवार को चक्रवाती क्षेत्र बन सकता है जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में निम्नदाब का क्षेत्र विकसित होगा. इससे कोलकाता, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी बर्द्धमान, हावड़ा, झारग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों के एक-दो स्थानों पर मंगलवार को भी भारी बारिश हो सकती है.आईएमडी के मुताबिक बुधवार को भी पश्चिम बर्द्धमान, झारग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों के एक-दो स्थानों भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से गुलाब तूफान के गुजरने की वजह से मंगलवार सुबह दक्षिण 24 परगना और पूर्व मिदनापुर जिलों में बारिश होने की संभावना है. आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई हिस्‍सों में भी सोमवार को बारिश का दौर जारी रहेगा.आईएमडी ने बताया कि दो मौसम प्रणालियों की वजह से समुद्र में स्थिति खराब है और चेतावनी दी कि मछुआरे अगली सूचना तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाएं. वहीं दिल्ली में रविवार को मौसम सुहाना रहा और अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस महीने में सामान्य है. मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने अथवा बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है.इस दौरान सोमवार को दिल्‍ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज रहने का अनुमान है. विभाग ने सोमवार के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है जिसका मतलब होता है कि सब कुछ ठीक है.वहीं गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और राज्य के दक्षिणी हिस्से सहित राज्‍य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों पर बारिश का दौर जारी रहेगा. दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र, खास तौर से जामनगर, देवभूमि-द्वारका, अमरेली और भावनजर जिलों में अगले दो दिनों भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका जताई है.
    राजस्‍थान में अगले 3 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. राज्य के पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय बना रहेगा और ज्यादातर भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं, दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में बीजेपी को लग सकता है एक और झटका, बाबुल सुप्रियो के बाद लॉकेट चटर्जी के TMC में जाने की अटकलें
    Next Article देश में फिर सामने आये कोरोना के 26 हजार से ज्यादा नये मामले, केरल में हालात बेकाबू

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.