Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में बीजेपी को लग सकता है एक और झटका, बाबुल सुप्रियो के बाद लॉकेट चटर्जी के TMC में जाने की अटकलें
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल में बीजेपी को लग सकता है एक और झटका, बाबुल सुप्रियो के बाद लॉकेट चटर्जी के TMC में जाने की अटकलें

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. बंगाल में बीजेपी की चुनावी हार के बाद एक और झटका लगता नज़र आ रहा है. बाबुल सुप्रियो के बाद अब हुगली से बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही हैं. सूत्रों के मुताबिक़ टीएमसी नेतृत्व लॉकेट चटर्जी से बातचीत कर रहा है. टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया है कि लॉकेट चटर्जी ने भवानीपुर में बीजेपी के लिए प्रचार करने से इनकार कर दिया है. कुणाल घोष ने उन्हें धन्यवाद भी दिया. कुणाल घोष के ट्वीट के बाद से अटकलों का बाजार और गर्म हो गया.कुणाल घोष ने लिखा, भवानीपुर में चुनाव प्रचार नहीं करने के लिए स्टार प्रचारक लॉकेट चटर्जी को धन्यवाद और बधाई. भाजपा के कई बार अनुरोध करने के बाद भी आप नहीं गईं. एक मित्र के रूप में आप जहां भी हों, आपकी सफलता की कामना करते हैं. दुनिया बहुत छोटी है. आशा है कि वे दिन फिर से लौटेंगे जब आपने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी.जानकारी के मुताबिक कई कारणों से लॉकेट चटर्जी पार्टी में ख़ुद को अलग-थलग महसूस कर रही हैं. वो बंगाल में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख थीं, लेकिन उनको हटाकर अग्निमित्रा पॉल को महिला मोर्चे की ज़िम्मेदारी दे दी गई. मोदी कैबिनेट के विस्तार में भी जगह नहीं मिलने के कारण लॉकेट नाराज़ हैं. इसके साथ ही सांसद होने के बावजूद उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारने के फ़ैसले से लॉकेट खुश नहीं हैं. इस पूरे मामले पर अभी तक लॉकेट चटर्जी की प्रतिक्रिया नहीं आया है. बता दें कि बीजेपी ने लॉकेट चटर्जी को हाल ही में उत्तराखंड चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया है.भवानीपुर उप चुनाव के लिए बीजेपी ने जिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, शाहनवाज हुसैन, मनोज तिवारी, दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा, स्वपन दासगुप्ता, अनिर्बान गांगुली, बाबुल सुप्रियो, रूपा गांगुली, लॉकेट चटर्जी और दिनेश त्रिवेदी के नाम शामिल हैं.भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी किस्मत आजमा रही हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी नंदीग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से हार गयी थीं. पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव से ममता बनर्जी को राज्य विधानसभा की सदस्य बने रहने का मौका मिलेगा. अगर उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बने रहना है तो उन्हें 5 नवंबर के भीतर किसी भी विधानसभा सीट से जीतना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों के भारत बंद को राहुल गांधी ने दिया समर्थन, आंदोलन को बताया अहिंसक सत्याग्रह
    Next Article तूफान गुलाब का असर, बंगाल-झारखंड से लेकर दिल्‍ली तक में आज होगी बारिश

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.